फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike driver hits divider on Delhi Road, youth sitting behind dies

Rohtak News: दिल्ली रोड पर बाइक चालक ने मारी डिवाइडर में टक्कर, पीछे बैठे युवक की मौत

Tue, 07 Nov 2023 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bike driver hits divider on Delhi Road, youth sitting behind dies
रोहतक। दिल्ली रोड पर आईएमटी चौक के पास बाइक चालक ने डिवाइडर में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे युवक का सिर बिजली के पोल से टकरा गई। गंभीर हालत में इस्माईला निवासी मंजीत को पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हाे गई। पुलिस ने बाइक चालक झज्जर जिले के गांव रोहद निवासी मंजीत के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप केस दर्ज किया है। हादसे में आरोपी भी घायल हो गया।
विज्ञापन


इस्माईला निवासी राजेश ने बताया कि पांच नवंबर को वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि उसका भतीजा मंजीत रोहद गांव निवासी मंजीत के साथ बाइक पर जा रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे खेड़ी साध के पास आईएमटी चौक पर रोहद निवासी मंजीत लापरवाही से बाइक चला रहा था। कभी बाइक को इधर तो कभी उधर ले जा रहा था। इसी बीच बाइक से सीधी डिवाइडर में टक्कर मार दी। टक्कर के चलते पीछे बैठे उसके भतीजे मंजीत का सिर पोल से टकरा गया। साथ में रोहद निवासी मंजीत भी घायल हो गया। दोनों को पीजीआई में दाखिल कराया गया जहां उसके भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed