फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bhupendra singh hudda, abhay, hudda, congress, protest, protest, inalo

गए थे नहर खोदण सड़क नै पाड़ आये

Sat, 25 Feb 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 25 Feb 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
bhupendra singh hudda, abhay, hudda, congress, protest, protest, inalo
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : AmarUjala
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इनेलो का एसवाईएल को लेकर नाटक पूरी तरह फ्लाप रहा। चुटकी लेते हुए बोले, गए थे नहर खोदण और सड़क पाड़ कर आ गए। वे शुक्रवार को अपने डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने आरोप लगाया कि आज इनेलो चाहे कितने नाटक करे, लेकिन एसवाईएल की राह में सबसे बड़ा रोड़ा रही है। अगर इनेलो राजीव-लोंगोवाल समझौते का विरोध नहीं करती तो कब का प्रदेश को अपने हक का पानी मिल गया होता। अगर इनेलो सही मायने में पानी लेकर आना चाहती है तो उनके साथ मिलकर केंद्र पर दबाव बनाए। सांसद दुष्यंत चौटाला की गैर मौजूदगी पर हुड्डा ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह राजनीतिक नाटक था, इसमें कौन-कौन कलाकार गए, सबने देखा है।
विज्ञापन


इनेलो जवाब दे, बादल परिवार क्यों नहीं बुलाया

पूर्व सीएम ने कहा कि चौटाला परिवार के बादल परिवार के साथ रिश्ते रहे हैं। स्व. उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर बादल परिवार को बुलाया जाता है। वे सवाल पूछना चाहते हैं कि नहर खोदने के नाटक में भाग लेने के लिए बादल परिवार को क्यों नहीं बुलाया गया।  
विज्ञापन


खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे

जाट आरक्षण के दौरान पिछले साल हुई हिंसा में मिलीभगत के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है। अगर सच्चाई सामने लाना चाहती थी तो प्रकाश आयोग की पूरी रिपोर्ट क्यों नहीं सार्वजनिक की। यह तो वही बात हो गई, खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी छोड़कर चले जाएं, मैं सब ठीक कर दूंगा

लोगों को बहका कर हुड्डा जाट आंदोलन को खत्म नहीं होने देना चाहते, इस सवाल पर हुड्डा ने कहा कि आम लोगों ने वोट देकर उनकी सरकार बनाई है। अगर भाजपा नेता सरकार चलाने में असफल है तो कुर्सी छोड़कर चले जाएं। मैं सब ठीक कर दूंगा। पहले भी आंदोलन हुए थे, लेकिन कोई हिंसा नहीं हुई।


राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता बताने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी मंझे हुए नेता हैं। ऐसी कोई बात नहीं है। यह दीक्षित का निजी बयान है, वे उसका समर्थन नहीं करते। इस मौके पर कलानौर विधायक शकुंतला खटक, शादीलाल बतरा व कृष्णमूर्ति हुड्डा और निगम पार्षद सूरजमल रोज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed