{"_id":"66de2dde020c3075240b8204","slug":"bhoomi-pujan-done-for-ramlila-staging-will-start-from-october-3-rohtak-news-c-17-roh1020-500088-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रामलीला के लिए किया भूमि पूजन, 3 अक्तूबर से शुरू होगा मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रामलीला के लिए किया भूमि पूजन, 3 अक्तूबर से शुरू होगा मंचन
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से पुराने आईटीआई मैदान में 3 अक्तूबर से रामलीला महोत्सव व दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। यहीं साधु-संतों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने धर्म का ध्वजा रोहण किया। रामलीला मंचन 12 अक्तूबर को राजतिलक तक चलेगा।
महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी, महामंडलेश्वर बाबा विश्ववेश्वरानंद, महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी, महामंडलेश्वर बाबा परमानंद, मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, उद्योगपति राजेंद्र बंसल, डाॅ. आदित्य बतरा, सुरेश बंसल, विनोद जैन, प्रधान सुभाष तायल अन्य सदस्य पूजा में शामिल हुए। यहां हवन में आहुति डालकर विश्व शांति की कामना की। पंडितों के मंत्रोच्चारण, पांच तरह के घी, चंदन का बुरादा, पीले चावल, लकड़ी की आहुति यज्ञ में डाली। मुख्य अतिथि ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया व गंगा जल डालकर भूमि को शुद्ध किया।
मुख्य अतिथि व कमेटी के सदस्यों की ओर से ध्वजारोहण के बाद प्रसाद वितरित किया। भूमि पूजन समारोह में रामलीला उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। यहां एक दिव्यांग महिला को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल भेंट की गई। इस मौके पर शंकर लाल गर्ग, जयभगवान ऐरन, मीडिया राजीव जैन, सुनील बल्ली, विजय बाबा, मनोज जिंदल, अजेश गुप्ता, रामकुमार पंचाल, रमेश रोहिल्ला, अमित गुप्ता, अनिल बंसल दिनेश तायल, सन्नी निझावन, राजीव जैन, अंकित बंसल, योगेश अरोड़ा, विपिन गोयल, नरेश शर्मा, सुशील मंगला, प्रेम गर्ग, संदीप, शीतल, उमा गोयल, संतोष उपस्थित रहे।