फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bholenath was anointed with Ganga water brought from Haridwar

Rohtak News: हरिद्वार से लाए गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक

Thu, 24 Jul 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 24 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bholenath was anointed with Ganga water brought from Haridwar
वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा
रोहतक। सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ियों और भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंगलवार रात से ही बम-बम भोले के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। मंदिरों के अलसुबह 4 बजे से पहले ही कपाट खुल गए। कपाट खुलते ही कांवड़ियों और भक्तों की भींड़ जुटने लगी। इसके बाद मंदिरों में सुबह की आरती हुई। इसके बाद भक्तो ने जलाभिषेक करना शुरू किया। दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर, बस अड्डे स्थित प्राचीन शिव मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर, वैश्य कॉलेज रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सोनीपत रोड स्थित हनुमान मंदिर, माता दरवाजा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर समेत जिले के सभी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने से सभी व्याधियां दूर होती हैं। कायिक, वाचिक, मानसिक और सांसारिक, ज्ञात-अज्ञात महापाप से छुटकारा मिलता है। सभी पापों से मुक्ति मिलती है। लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सहकारिता मंत्री किलोई स्थित प्राचीन शिव में पहुंचकर किया जलाभिषेक
सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
----
संकट मोचन मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में बुधवार को शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन व रुद्राभिषेक कर का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक में आसपास के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित कर परिवार में सुख-शांति की कामना की। इसके बाद शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
---
गोकर्ण डेरे में श्रद्धालुओं किया रुद्राभिषेक
गोकर्ण डेरे में शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आसपास से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। बाबा कपिलपुरी ने कहा कि शिवरात्रि पर भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

----
51 यजमानों ने किया जलाभिषेक
शिवाजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 51 यजमानों ने शामिल होकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा कर परिवार में खुशहाली की कामना की।

वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed