फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhau gang member arrested in Rohtak

गोगा हत्याकांड: रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली

Tue, 17 Feb 2026 10:37 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 10:37 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में रिटौली गांव निवासी साहिल की भूमिका सामने आई थी। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों के साथ आया था।

विज्ञापन
Bhau gang member arrested in Rohtak
पुलिस मुठभेड़ में घायल भाऊ गैंग का सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

एक दिन पहले आईजी कार्यालय के नजदीक हुए अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में वांछित रिटौली निवासी साहिल (25) को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी साहिल को दाएं पांव में गोली लगी है। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में रिटौली गांव निवासी साहिल की भूमिका सामने आई थी। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों के साथ आया था।

विज्ञापन

उसी ने शूटर को गोगा की पहचान बताई थी। अपराध जांच शाखा प्रथम तभी से हत्यारोपियों की तलाश में थी। आरोपी को पुलिस ने इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान के नेतृत्व में घेर लिया। जवाबी फायरिंग में साहिल के दायें पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीधा भाऊ के संपर्क में था साहिल

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता लगा है कि गोगा हत्याकांड की पूरी साजिश साहिल ने ही रची थी। इसके लिए सीधा अमेरिका में बैठे हिमांशु उर्फ भाऊ से बात कर रहा था। खुलासा हुआ है कि काफी समय से भाऊ गोगा को ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। पुलिस को जांच में यह भी पता लगा है कि भाऊ गैंग के पास .32 बोर के आधुनिक हथियार हैं। आरोपी साहिल से भी एक रिवाॅल्वर बरामद हुआ है। इतना ही नहीं गोगा हत्याकांड में आधुनिक हथियारों का प्रयोग हुआ था।

झज्जर रोड पर शिमली गांव के नजदीक भाऊ गैंग के साहिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। जांच में पता चला है कि साहिल ने ही गोगा हत्याकांड की पूरी प्लानिंग की थी। वारदात के समय आरोपी शूटर के साथ था। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed