{"_id":"bd3c1f6210f309ad8fc2a1ddfa1fe101","slug":"beg-cost-for-oprate-mobile-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ठीक करने की एवज में मांगे रुपये तो हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ठीक करने की एवज में मांगे रुपये तो हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बाजार में मंगलवार सुबह चार-पांच हथियारबंद युवक एक दुकान में घुस गए। आरोपियों ने दुकानदार को पीटा, चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया। पड़ोसी दुकानदारों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
वारदात के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर हंगामा किया।
पुलिस के मुताबिक अर्जुन नगर निवासी सोहन गुलाटी की पालिका बाजार में बाबा मोबाइल गैलरी के नाम से दुकान है। यहां वह मोबाइल रिपेयरिंग सहित अन्य उपकरणों की बिक्री करता है। सोहन ने बताया कि करीब 15 दिन पहले एक युवक मोबाइल ठीक कराने के लिए आया था। मंगलवार को युवक अपने पिता के साथ मोबाइल लेने दुकान पर आया।
यहां सोहन ने उससे मोबाइल ठीक करने के 480 रुपये मांगे। युवक ने केवल 400 रुपये ही देने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ। इसके बाद युवक चला गया।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद युवक हथियारों से लैस अपने दोस्तों के साथ दुकान में आ धमका। सभी ने मिलकर सोहन पर हमला कर दिया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।