फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Beaten to Death for Asking for 1,500 Rupees Lent

Rohtak News: उधार के 1500 रुपये मांगे तो पीटकर मार डाला

Mon, 18 May 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Beaten to Death for Asking for 1,500 Rupees Lent
खरखौदा। गांव पाई में 1500 रुपये की उधारी को लेकर हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसमें 57 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव पाई निवासी रोहित ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के प्रवीन की परचून की दुकान पर उनकी करीब 1500 रुपये की उधारी थी। आरोप है कि प्रवीन ने उनसे पैसे मांगे, जिस पर रोहित ने एक-दो दिन में भुगतान करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद प्रवीन अपने पिता शेर सिंह, नवीन, संगीता और पत्नी बबीता के साथ लाठी-डंडे लेकर राजेश के घर पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उस समय घर में रोहित के अलावा उनके पिता राजकुमार व अन्य परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार झगड़े के दौरान प्रवीन ने राजकुमार का गिरेबान पकड़कर उनका सिर खंभे में दे मारा, जिससे वह संतुलन खोकर पास की नाली में गिर गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रोहित के बयान पर प्रवीन, शेर सिंह, नवीन, संगीता और बबीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed