फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Be careful if you get fraudulent calls: Mayank Mishra DCP

ठगी की कॉल आए तो रहे सावधान : मयंक मिश्रा डीसीपी

Mon, 11 Nov 2024 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Be careful if you get fraudulent calls: Mayank Mishra DCP
बहादुरगढ़। साइबर ठगी को लेकर जिला पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है। साइबर ठग भी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने जागरूक किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे घर से बाहर पढ़ाई के सिलसिले में गए हैं। साइबर ठग इसी चीज का फायदा उठाते हुए उनके परिजनों को कॉल करके कहते हैं कि आपके बच्चे का झगड़ा हो गया है और उस झगड़े में समझौता कराने के लिए पैसे देने पड़ेंगे, या फिर लड़की होने पर उसके परिजनों को यह कहकर पैसों के लिए दबाव दिया जाता है कि आपकी लड़की किसी लड़के को ब्लैकमेल कर रही है। इस संबंध में उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके परिजनों से समझौते के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। हम अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए बिना सोचे समझे ही उनको पैसे भेज देते हैं। बाद में पता चलता है कि हमारे साथ तो ठगी हुई है। अगर इस तरह की कोई कॉल आती है तो इसकी सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या फिर साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर या साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed