फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BDS intern kunika sucide case

बीडीएस इंटर्न कुनिका खुदकुशी मामले में 3 पर केस दर्ज, परिजनों ने की मांग, दस बिंदुओं पर करें जांच

Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
BDS intern kunika sucide case
रोहतक। पीजीआईएमएस में बीडीएस इंटर्न छात्रा के गंगा हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को उनकी बेटी की आत्महत्या व हत्या के पहलू पर जांच करने के लिए तीन नामजद के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद इंटर्न विद्यार्थियों पर आत्महत्या को मजबूर करने के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने इन दस बिंदुओं पर की जांच की मांग:
1. कमरे की कुंडी लगी हुई थी या नहीं, सबसे पहले किसने देखा और शव को किसने उतारा।
2. इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सअप का डाटा निकाल कर, साइबर सेल से जांच करवाई जाए।
3. उसके सहयोगी रहे है उन सबकी काल डिटेल और फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत की गहनता से जांच क्राइम ब्रांच से करवाई जाए।
4. मृतका कुनिका ने बताया था कि वह जनवरी में कविता के भाई की शादी में रेवाड़ी गई थी, वहां दो दिन तक रही भी थी। अभिषेक, कविता का रिश्तेदार है। शादी में वह अभिषेक और उसकी माता से भी मिली थी। इसके बाद कुनिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

5. केस की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाए या सीआईए को जांच सौंप कर केस को आगे बढ़ाया जाए।
6. कथित सुसाइड नोट मे अभिषेक का नाम यूं ही नहीं लिखा गया है, कहीं न कहीं वह शक के घेरे मे है। साथ में कुनिका की मित्र कविता और साक्षी व अन्य मित्र इस राज को खोल सकती है कि कुनिका ने सुसाइड नहीं किया, यह एक योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या है, क्योंकि कुनिका के मोबाइल का पैटर्न लॉक भी उसकी सहेलियों को पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7. कमरे में सामान बिखरा होने के बाद, सुसाइड के तुरंत बाद कुनिका के कुछ साथियों का तुरंत कमरे में पहुंचना, सुसाइड नोट मे कुनिका के फर्जी हस्ताक्षर के बाद अभिषेक का नाम लिखकर इस केस से बरी करना संदेहजनक है।
8. हॉस्टल के आसपास सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जाए, उस दिन या उसके एक दिन पहले उसके कमरे मे कौन-कौन आया था ।
9. पोस्टमार्टम की रिपार्ट के साथ साथ विसरा जांच के पहलुओं को गहनता से अध्ययन करके जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाए।
10. कमरे की ऊंचाई पर लटका पंखा व बैड पर कुर्सी रख कर लगाया फंदा, आपस में मेल नहीं खा रही है। इसके लिए एफएसएल की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed