फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bareilly woman found hanging in Kahnour

Rohtak News: काहनौर में फंदे से लटकी मिली बरेली की महिला

Tue, 15 Oct 2024 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bareilly woman found hanging in Kahnour
महम(रोहतक)। काहनौर में किराये पर रह रही महिला बरेली(यूपी) निवासी 25 वर्षीय ऋतु का शव सोमवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटकता मिला है। ऋतु ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है, यह तो पोस्टमार्टम के बाद पता लगेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरेली निवासी ऋतु पति रुपेश के साथ काहनौर में रह रही थी। उसका पति झज्जर में एक ढाबे पर नौकरी करता है। रविवार को वह ड्यूटी पर चला गया। सोमवार सुबह आया तो ऋतु फंदे पर लटकती मिली। मामले की सूचना पाकर कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुलेंद्र सिंह का कहना है कि ऋतु की मौत के बारे में उसके मायके वालों को सूचित कर दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed