फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Banwala couple received Power Couple of Running Award

Rohtak News: बनवाला दंपती को मिला पावर कपल ऑफ रनिंग अवॉर्ड

Fri, 26 Jan 2024 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Banwala couple received Power Couple of Running Award
रोहतक। रनर्स ग्रुप 26 किलोमीटर की गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दौड़ का आयोजन करवाएगा। दौड़ की शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे छोटूराम स्टेडियम से की जाएगी। सभी धावक शहर में स्थापित महान व्यक्तियों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए छोटूराम स्टेडियम में दौड़ का समापन होगा। इस दौड़ में सभी उम्र के धावक धाविकाएं भाग ले सकते हैं। सभी के लिए 26 किलोमीटर तक दौड़ पूरा करने की अनिवार्यता नहीं है। अपनी इच्छानुसार दौड़ सकते हैं। 21 जनवरी को एशिया की सबसे बड़ी मैराथन टाटा मुंबई मैराथन में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा था। आरआरके धावक पवन कुमार एक सेकेंड के अंतर से रजत पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर में पहली बार भाग ले रहीं बिमला बनवाला ने छठा स्थान प्राप्त किया। पिछले साल बिमला बनवाला ने हाफ मैराथन में रजत पदक जीता। चंद्रपाल बनवाला, रविंद्र दहिया, देवेंद्र चहल, नरेंद्र राम, गौरव हुड्डा, सुमित हुड्डा, मेजर तारीफ़ गहलावत, मनोज कुमार पांडे और अरविंद पाल दहिया का प्रदर्शन भी शानदार रहा। गुरुग्राम में आयोजित रनर्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2023 समारोह में बनवाला दंपती को पावर कपल ऑफ रनिंग का अवॉर्ड दिया गया। बिमला बनवाला को सबसे तेज हाफ मैराथन धावक का भी अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed