फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Babita selected for State Teacher Award; Dr. JB Sharma receives invitation from the President

Rohtak News: बबीता राज्य शिक्षक अवॉर्ड के लिए चयनित, डा. जेबी शर्मा को राष्ट्रपति का न्योता

Fri, 28 Aug 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Babita selected for State Teacher Award; Dr. JB Sharma receives invitation from the President
27jjrp02- ​शि​क्षिका बबीता - फोटो : Archive
बेरी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेरी नंबर-2 में कार्यरत जेबीटी शिक्षिका बबीता का नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं डा़ जेबी शर्मा को आज होने वाले राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का न्योता मिला है। इन उपलब्धियों से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। जिले में 2024 और 2025 के पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों में केवल बबीता का ही नाम शामिल है।
विज्ञापन

बबीता ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन सूची में नाम आना उनके लिए अत्यंत गौरव की बात है। बबीता ने राज्य शिक्षक अवॉर्ड के लिए वर्ष 2024 में आवेदन किया था। वह वर्ष 1998 में जेबीटी टीचर भर्ती हुई थीं। 1998 से 2003 तक एमपी माजरा प्राइमरी स्कूल में, 2003 से 2012 तक धांधलान के प्राइमरी स्कूल में, 2012 से 2016 तक जहाजगढ़ स्कूल में 2016 से अब बेरी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेरी नंबर-2 में सेवाएं दे रही हैं। बबीता का 28 साल का सेवाकाल बीत चुका है।
विज्ञापन


जहां सेवाएं दी वहां शत प्रतिशत परिणाम रहा
बबीता का कहना है कि जिन स्कूलों में उन्होंने सेवाएं दी वहां परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बेरी स्कूल में पोस्टिंग होने के बाद बच्चों की संख्या कम नहीं हुई हैं और परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी की क्षमता के अनुसार करती हैं प्रशिक्षित
उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है। इसके साथ ही वह विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देती हैं। कहा, प्रत्येक विद्यार्थी की अपनी क्षमता और सीखने का तरीका अलग होता है। इसलिए शिक्षक का प्रयास होना चाहिए कि वह बच्चों की जरूरतों को समझकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करे।


पुरस्कार से बढ़ जाती जिम्मेदारी
उन्हें अब और ज्यादा मेहनत से कार्य करना होगा। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन सूची में नाम आना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी है। यह उपलब्धि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के अच्छे कार्यों को राज्य स्तर पर पहचान मिलने से पूरे शिक्षक समुदाय का मनोबल बढ़ता है।

27jjrp02- शिक्षिका बबीता

27jjrp02- शिक्षिका बबीता- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed