फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Baba Saheb made education the biggest weapon of empowerment: Rao Narbir

बाबा साहेब ने शिक्षा को सशक्तीकरण का सबसे बड़ा हथियार बनाया : राव नरबीर

Tue, 14 Apr 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb made education the biggest weapon of empowerment: Rao Narbir
फोटो संख्या:63 कार्यक्रम को संबो​​​धित करते मंत्री राव नरबीर सिंह। संवाद
महेंद्रगढ़। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं व महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं संयुक्त जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को महेंद्रगढ़ के आंबेडकर भवन में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा को सशक्तीकरण का सबसे बड़ा हथियार बनाया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बनवारी लाल, विधायक कंवर सिंह यादव और अटेली के पूर्व विधायक सीताराम भी मौजूद रहे। राव नरबीर सिंह ने आंबेडकर भवन में डॉ. आंबेडकर छात्रावास की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर ने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिवाद और असमानता के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने हमें शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मंत्र दिया। बाबा साहेब का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और शिक्षा के दम पर समाज में बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन एवं उद्योग मंत्री ने निजी कोष से आंबेडकर समिति को 16 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. आंबेडकर के शिक्षा, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं।
विधायक कंवर सिंह ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले से लगभग 2500 बच्चों ने वर्तमान सरकार में नौकरियां प्राप्त की हैं। विधायक ने अपने निजी कोष से आंबेडकर समिति को हर साल एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में एसडीएम योगेश सैनी, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, भाजपा जिला प्रधान यतेंद्र राव, पार्षद वचनाई नाथ, पूर्व प्रधान सुंदर लाल, संतोष पीटीआई, प्रधान अमन देवी सहित आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:63 कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री राव नरबीर सिंह। संवाद

फोटो संख्या:63 कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री राव नरबीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed