फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Baba Mastnath's 3-D life essence will be visible at the tomb

Rohtak News: समाधिस्थल पर नजर आएगा बाबा मस्तनाथ का थ्री-डी जीवन सार

Wed, 05 Mar 2025 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Baba Mastnath's 3-D life essence will be visible at the tomb
04सीटीके19-बाबा मस्तनाथ मठ में समा​धि स्थल के चारों ओर बनने वाले परिक्रमा ट्रैक पर लगने वाली मू
रोहतक। बाबा मस्तनाथ का जीवन सार थ्री-डी रूप में मिलेगा। इसके लिए बाबा के समाधिस्थल के चारों ओर पत्थर की थ्री-डी नक्काशी की जाएगी। इसे लेकर काम जोरों पर है। यहां श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा के लिए पैदल पथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां मठ के साधु संतों का इतिहास दर्शाया जाएगा। यही नहीं, अगले वर्ष बाबा मस्तनाथ मठ की पुण्य स्मृति में आयोजित हाेने वाले मेले में कुश्ती के साथ कबड्डी मैच का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मठ परिसर में बाबा की समाधि स्थल का निर्माण जारी है। समाधि स्थल के चारों ओर थ्री-डी रूप में बाबा मस्तनाथ की जीवन सार दर्शाया जाएगा। पत्थरों को काटकर सीनरी के रूप में बाबा से जुड़े दृश्यों को लगाया जाएगा। मेले के बाद यह तेजी पकड़ेगा। बाहर चारों ओर कॉरिडोर बनाया जा रहा है। यह मुख्य रूप से समाधि स्थल की परिक्रमा के लिए बनाया जा रहा है। कॉरिडोर के निचले हिस्से में रहने की व्यवस्था की जाएगी। इस पर भी मठ के संतों का इतिहास उकेरा जाएगा। इसके अलावा पांच फीट चौड़ी एक जप्पी बनाई जाएगी। इस पर 84 सिद्धों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इसमें देश भर के संत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस, फ्रांस, पेरिस में भी हैं मठ के अनुयायी
बाबा मस्तनाथ मठ के अनुयायी देश-दुनिया में फैले हुए हैं। यहां से दीक्षा लेकर निकले संतों ने रूस, फ्रांस, पेरिस में भी अपने डेरे बनाए हैं। वहां रहकर वे समाज की सेवा कर रहे हैं। इस मेले में वहां से भी संत आएंगे।


मेले में देशभर से आएंगे वीआईपी
बाबा मस्तनाथ मठ में लगने वाले मेले में वीवीआईपी, वीआईपी भी आएंग। इसमें राज्य ही नहीं, केंद्र व अन्य प्रांतों से वीआईपी आएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत अनेक विधायक, सांसद व नेताओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed