{"_id":"5f2870508ebc3e9bfe53b547","slug":"baba-lakshmanpuri-camp-and-holy-lake-will-be-delightful-rohtak-news-rtk567146658","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममय होगा बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा व पवित्र सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममय होगा बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा व पवित्र सरोवर
विज्ञापन
Baba Lakshmanpuri camp and holy lake will be delightful
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली आज मंगलवार को राममय होगी। सालों बाद अयोध्या में बनने वाले राममंदिर के भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा व यहां के पवित्र सरोवर को दीपावली की तरह सजाया गया है। रामधुनों के अलावा यहां 1100 दीप व 108 राम की रोशनी वाले दीपों से धर्म स्थल रोशन होगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज ने बताया कि भगवान राम के प्रति आस्था हिंदुस्तान ही नहीं संपूर्ण विश्व में है। हर जुबान दिन-रात राम नाम का सुमिरन करती है और उन्हीं मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम की प्रतिमा अपनी ही जन्मस्थली में टेंट में विराजमान थी। अब हमारा सौभाग्य है कि हमारे जीवनकाल में भगवान राम का मंदिर बनने जा रहा है। अयोध्या में भगवान की जन्मस्थली के दर्शनों के लिए देवी-देवताओं को भी कतार में लगना पड़ता है, हम तो इंसान है। अब अयोध्या एक बार फिर जीवित हो उठेगी और हर जगह भगवान राम का गुणगान होगा। महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने भक्तों से अपील की है कि वह डेरे पर कार्यक्रम में शामिल होने की बजाय सोशल मीडिया के माध्यम से भव्य आयोजन का दर्शन करें।
प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि कार्यक्रम के लिए तीन क्विंटल फूल दिल्ली से मंगाये गए हैं। इसमें विदेशी फूलों के अलावा गुलाब, रजनी गंदा, गैंदा, आर्केट आदि शामिल होंगे। पूरा सरोवर फूलों की महक से महकेगा। सरोवर में नौकायान के अलावा जल में तैर रही 108 राम नाम की शिलाएं पवित्र सरयु नदी की झलक देंगी। नौका में पंजाबी रामलीला कमेटी के कलाकार आएंगे और उनके साथ खास शख्सियत भी होंगी। सरोवर के दीपों को शुद्ध देशी घी व सरसों के तेल से जगमग किया जाएगा।