फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Awareness is essential to prevent dengue.

Rohtak News: डेंगू से बचने के लिए जागरूकता जरूरी

Sat, 16 May 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Awareness is essential to prevent dengue.
36-मच्छर से बचाव की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत : विभाग
रोहतक। डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। बारिश के बाद यह तेजी से फैलता है। हर वर्ष करीब 200 डेंगू केस जिले में सामने आ रहे हैं। दो- तीन वर्षों में डेंगू पीड़ित की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग अंकुश के लिए अभी से जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। जल स्रोतों की जांच और लार्वा मिलने पर नोटिस जारी करता है। सिविल सर्जन ने कहा कि डेंगू से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन


मानसून की शुरुआत के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ने का अंदेशा है। घरों के अलावा खेतों में बरसाती पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पनपने के लिए साफ पानी मिल जाता है। इसी कारण शहर ही नहीं गांवों में भी डेंगू के केस सामने आते हैं। इससे बचने के लिए जागरूकता ही बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी 120 सब सेंटरों पर तैनात एमपीएचडब्ल्यू व आशा वर्करों के अलावा शहर में दस टीमों पर है। ये टीमेें न केवल लोगों को मच्छर जनित रोगों के फैलने के कारण व बचाव के उपाय बताती हैं बल्कि मच्छर का लार्वा मिलने पर नोटिस भी देती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




जोहड़ों और तालाबों में डाली जाती हैं गंबूजिया
मच्छरों व उनसे फैलने वाली बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हेचरी में गंबूजिया मछली तैयार की जा रही है। बारिश के मौसम में गंबूजिया मछली जोहड़ाें और तालाबों डाली जाती हैं। मछलियां लार्वा को खाकर नष्ट कर देती हैं। इससे मच्छर नहीं पनपते हैं।


जिले में मच्छरजनित रोगों का खतरा नहीं है। लोगों को जागरूक करने के साथ लार्वा विरोधी गतिविधि चलाई जाती है। लार्वा मिलने नोटिस भी थमाया जाता है। -डाॅ. रमेशचंद्र आर्य, सिविल सर्जन।


जिले में डेंगू केस पर एक नजर
वर्ष केस
2022- 254
2023- 304
2024- 217
2025- 205
2026- 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed