रोहतक। अदालतों में तलाक के केस बढ़ते जा रहे हैं। पति या पत्नी मामूली मतभेद होने पर भी कोर्ट में पहुंच जाते हैं। लीगल एंपावरमेंट एंड अवेयरनेस फॉर्म संस्था गर्मी की छुट्टियों में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी। संस्था ने शनिवार को संगोष्ठी में यह निर्णय लिया।
संस्था के अध्यक्ष एवं बार के पूर्व सचिव डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि जब से न्यायालय में फैमिली कोर्ट का गठन अलग से किया गया है, तब से वैवाहिक जीवन से संबंधित केसों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इस मौके पर डॉ. रमाकांत, करतार सिंह कुंडू, भूपेश शर्मा, प्रवीण कुमार, राहुल, राधेश्याम, सपना स्वामी, रामावतार वशिष्ठ, संदीप वर्मा, अभिजीत सिंह, सुशील शर्मा, अखिलेश, अनिकेत, योग्यता मुद्गल, दिव्या शर्मा, शुभम वशिष्ठ, नकुल भी मौजूद रहे। ब्यूरो