फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Avadh Assam Express will remain canceled from December 3 to February 15

अवध असम एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 15 फरवरी तक रहेगी रद्द

Mon, 25 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Avadh Assam Express will remain canceled from December 3 to February 15
रेलवे ट्रैक पर इंटरलॉकिंग कार्य होने की वजह से बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन 26 व 28 अक्तूबर को रद्द रहेगी। वहीं, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ तक चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 75 दिन तक रद्द रहेगी। इसकी वजह सर्दी में पड़ने वाला घना कोहरा है।
विज्ञापन

रोहतक से सुबह करीब सात बजे हरिद्वार के लिए ट्रेन चलती है, जो हरिद्वार से रात 11:05 बजे लौटकर आती है। इस ट्रेन का संचालन बीकानेर से हरिद्वार के बीच होता है। मुरादाबाद और लश्कर जंक्शन के बीच रेल ट्रैक पर 26 व 28 अक्तूबर को इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इससे दोनों ही दिन ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा। वहीं, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस को 68 घंटे में 3118 किमी. का सफर तय करना पड़ता है। सर्दी में घना कोहरा होने की वजह से ट्रेन गंतव्य तक पहुंचते-पहुंचते 15 से 20 घंटे तक लेट हो जाती है। चूंकि ट्रेन लंबी दूरी की है, इसलिए रास्ते में रद्द नहीं किया जा सकता। सर्दी में इस तरह की दिक्कत आने की वजह से रेलवे प्रशासन ने तीन दिसंबर से 15 फरवरी तक अवध असम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। आरक्षण केंद्र इंचार्ज रमेश सैनी ने बताया कि मुरादाबाद जंक्शन से लश्कर जंक्शन के बीच में पटरियों पर इंटरलॉकिंग होने की वजह से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन 26 व 28 अक्तूबर को रद्द कर दी गई है। अवध असम एक्सप्रेस सर्दी में 15-20 घंटे तक लेट हो जाती है, इसलिए तीन दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed