{"_id":"6aa46fa82302eb2a77010383","slug":"australian-university-awards-phd-to-daughter-of-bhalauth-rohtak-news-c-17-ali1038-919133-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भालौठ की बेटी को आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ने दिया पीएचडी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भालौठ की बेटी को आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ने दिया पीएचडी अवार्ड
विज्ञापन
11-मां उर्मिला देवी और भाई शक्ति सिंह के साथ वैज्ञानिक डॉ. सिंधु श्योराण
विज्ञापन
रोहित राठौर
रोहतक। भालौठ के वीर चक्र विजेता कैप्टन प्रह्लाद सिंह की पौत्री डॉ. सिंधु श्योराण को जून 2026 में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट ने पीएचडी पुरस्कार दिया है। इससे पहले भी वह कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। सिंधु श्योराण ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा भालौठ गांव से ही पूरी की। इसके बाद डीएन सिटी स्कूल और डीपीएस रोहतक से पढ़ाई की। वर्ष-2010 में हरियाणा बोर्ड की 10वीं की जिला टॉपर रही थीं।
कहा, उच्च शिक्षा में उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नेशनल टैलेंट स्कॉलरशिप और नीट की परीक्षाएं पास कीं। उनका वर्ष-2022 में ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी के लिए चयन हुआ था जहां उन्हें लगभग 1 करोड़ रुपये की फीस माफी और 25 लाख रुपये की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप मिली।
विज्ञापन
40 से अधिक लिख चुकी है शोध पत्र
डॉ. सिंधु श्योराण ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में शोध के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित 3 मिनट थीसिस पुरस्कार और जॉन कॉनरॉय पुरस्कार जीता और विश्वविद्यालय के सम्मान पट्ट में नाम दर्ज कराया। अब तक 40 से अधिक शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। 50 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और भारत का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार-2025 भी उनके नाम है। फिलहाल, डॉ. सिंधु ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में लीड-अंतरराष्ट्रीय उच्च-स्तरीय डिग्री शोध साझेदारियां के पद पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
परिवार में केवल दो सदस्य, पिता का 2021 में हो गया था निधन
डॉ. सिंधु ने बताया कि मां उर्मिला देवी और भाई शक्ति सिंह भी रोहतक में ही रह रहे हैं। पिता रामवीर का निधन 2021 में हो गया था।