फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attackers flew in luxury car after shooting merchant navy's chief officer

मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर को गोली मारकर लग्जरी कार ले भागे हमलावर

Wed, 14 Apr 2021 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Attackers flew in luxury car after shooting merchant navy's chief officer
सेक्टर एक में गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : RohtakCity
शहर के सेक्टर एक (प्राइड) की मार्केट में मंगलवार देर रात अज्ञात स्कूटी सवारों ने मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर को गोली मार दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अधिकारी की लग्जरी कार में सवार होकर फरार गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल गोली मारने की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर सेक्टर तीन निवासी सुखविंद्र मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे किसी काम से सेक्टर एक की मार्केट में आए थे। दोस्तों के जाने के बाद वह कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान चार-पांच युवकों ने अधिकारी को घेर लिया। इनमेें से दो कार की पिछली सीट पर बैठ गए। आरोपियों ने अधिकारी से कहा, तगाजे तै नीचै उतर ले। इस पर अधिकारी ने क्यों शब्द ही कहा। यह कहते ही एक हमलावर ने उसकी दाई बगल में गोली मार दी। गोली लगने के बाद अधिकारी किसी तरह कार से बाहर निकला और जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान हमलावर उसकी कार में सवार होकर फरार हो गए। हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए बताए जा रहे हैं। नेवी ऑफिसर के साथ आए दो युवक अपने दोस्त को जमीन पर तड़पते देख उसकी ओर दौड़े और उसे दिल्ली बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी रही और इसके लिए कार में लगे जीपीएस सिस्टम को फॉलो किया गया। इस तकनीक से देर रात पुलिस कार तक पहुंच गई। कार की लोकेशन कलानौर रोड पर लाहली के पास अप्रोच रोड पर मिलने की जानकारी है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि सेक्टर एक की मार्केट में गोली चलने की सूचना मिली है। इस वारदात में सुखविंद्र को गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed