{"_id":"5e518a6a8ebc3ef3ae706216","slug":"attack-on-police-rohtak-news-rtk5436107172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ी, बंधक बनाकर पीटा, एक नामजद समेत 40 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ी, बंधक बनाकर पीटा, एक नामजद समेत 40 पर केस दर्ज
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से उलझते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद।
रोहतक। भिवानी चुंगी पुल के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बच्चा चोरी करने के शक पर हुए हंगामे के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया है। मामले के 24 घंटे बाद भी पुलिस को बच्चे के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वहीं देर रात पुलिस पर नशे में होने का आरोप लगाकर मारपीट करने व बंधक बनाने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक नामजद समेत करीब 40 लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने, वर्दी फाड़ने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित सात धाराएं लगाई हैं।
पुलिस कर्मचारियों ने वीटी में कहा - ये लोग हमें मार देंगे, जल्दी गार्डन आ जाओ...
पुलिस को दी शिकायत में हेडकांस्टेबल बालकिशन ने बताया कि शुक्रवार देर रात को करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि भिवानी चुंगी पुल के पास स्थित गार्डन में दो युवकों को बच्चा चुराने के शक के पकड़ा है। सूचना मिलते ही वे हवलदार प्रीतम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान 30 से 40 लोग दो युवकों को पीट रहे थे। इस बारे में उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम व नई अनाज मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। बच्चा चोरी करने के शक में पकड़े गए दोनों युवकों ने पूछताछ में अपनी पहचान सूरज निवासी नया बाजार भिवानी व सुखवेंद्र निवासी नांगल जिला भिवानी बताई। इस दौरान जब उन्होंने युवकों को बचाने का प्रयास किया तो शादी समारोह में आए लोगों ने दोनों पुलिस कर्मचारियों से मारपीट की। उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि उक्त लोग शराब के नशे में थे। भीड़ में एक युवक ने खुद का नाम राहुल कपूर बताया और राजनीति में पहुंच बताते हुए उन्हें नौकरी करना सिखाने की धमकी देने लगा। हेड कांस्टेबल बालकिशन का आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की वीडियो बनाया और बंधकर बनाकर टार्चर किया। जब लोगों ने उन्हें घेर लिया व बेसमेंट में बंदी बना कर पीटना शुरू किया तो मैंने वीटी की। वीटी में कहा कि ये लोग हमें मार देंगे, जल्दी गार्डन आ जाओ।
कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ मारपीट शुरू कर दी
बच्चा चोरी के शक में पकड़े गए भिवानी निवासी सूरज और सुखवेंद्र ने बताया कि वे अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ भिवानी से रोहतक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रोहतक पहुुंचने के बाद हम गार्डन का पता भूल गए। घूमते - घूमते भिवानी चुंगी पुल के पास स्थित एक गार्डन के बाहर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद हमने गार्ड से पूछा कि क्या भिवानी से लड़की की शादी इसी गार्डन में है। जिस पर गार्ड ने हां की और हम अंदर घुस गए। अंदर जाने के बाद हमने देखा कि यहां पर कोई भी परिचित नहीं था। इसके बाद हमें लगा कि शायद हम किसी दूसरे कार्यक्रम में आ गए हैं। डीजे के पास से हम वापस बाहर की ओर लौटने लगे, इसी दौरान एक बच्चे को सुखवेंद्र का पैर लग गया और बच्चा नीचे गिर गया। इसके बाद उसे उठाया व देखने लगे की कहीं बच्चे को कोई चोट तो नहीं लगी है। इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए, जिन्होंने हमें बच्चा चोर समझकर मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने हमें लोगों से बचाया। एक युवक का कहना है कि उसका खुद का आठ माह का बेटा है, भला वह किसी का बच्चा क्यों चुराएगा।
विज्ञापन
पुलिस नशे में थी, झूठा मुकदमा कराया दर्ज
उधर, आरोपी राहुल कपूर का कहना है कि सभी पुलिसकर्मी नशे में धुत थे। उन्होंने हमारी कोई सुनवाई नहीं की। हमारा पक्ष लेने की बजाय पुलिस ने आरोपियों का साथ दिया और मौके से उन्हें लेकर चले गए। पुलिस ने हम पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। अगर कोई कार्रवाई होती है, तो मेरे पास भी सुबूत हैं, जोकि मैं समय आने पर पेश कर दूंगा।
यह था मामला
शिवाजी कॉलोनी थाना के अतिरिक्त प्रभारी सुशीला ने बताया था कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से एक बैंक्वेट हॉल में बच्चा चोरी करने के शव में युवक के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। लोगों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी। वहीं बच्चे के परिजनों ने बताया था कि वह शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां पर करीब 5 अनजान लोग उसके 4 साल के बेटे को अपनी ओर खींच रहे थे। बच्चा उनसे छूटने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी और उन्होंने उन युवकों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके भाई की शादी है, बच्चे के साथ वह फ ोटो खींचना चाहते हैं। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया व युवकों पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान तीन युवक भाग निकले थे।