{"_id":"5dae1fe18ebc3e015105d589","slug":"assembly-election-in-haryana-rohtak-news-rtk5242515188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार, जसिया में मतदान केंद्र के बाहर युवक को मारी गोली, वोटिंग में महम 32 साल से अजेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार, जसिया में मतदान केंद्र के बाहर युवक को मारी गोली, वोटिंग में महम 32 साल से अजेय
विज्ञापन
रोहतक विधान सभा चुनाव में सोमवार को सिचाई विभाग कार्यालय में मतदान के लिय कतार में खडी महिला मतदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले की चौधर ईवीएम में कैद हो गई है। अब वीरवार को मतगणना को पिटारा खुलेगा, जिसमें पता लगेगा कि कौन रोहतक शहर, गढ़ी सांपला-किलोई, महम व कलानौर से बाजी मारता है। सोमवार को दो हिंसक घटनाओं के बीच मतदान हुआ। रोहतक शहर में जहां कांग्रेस प्रत्याशी के एजेंट से मारपीट के आरोप में भाजपा के निगम पार्षद धर्मेंद्र उर्फ पप्पन गुलिया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गढ़ी सांपला हलके के गांव जसिया में मतदान केंद्र के बाहर रंजिश के चलते एक युवक को गांव के ही युवक ने गोली मार दी। महम व कलानौर में बड़ी हिंसक घटना नहीं हुई। वोटिंग प्रतिशत में महम हलका 32 साल से फिर अव्वल रहा, जहां चारों हलकों में सबसे ज्यादा 76.45 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाली गई। हालांकि 2014 में 81 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
रोहतक शहर : भाजपा पार्षद सहित तीन गिरफ्तार, 37 साल में दूसरी सबसे कम 60.20 प्रतिशत पोलिंग
प्रदेश की सियासी राजधानी के दिल कहा जाने वाले रोहतक शहर में चुनाव को लेकर शहरवासियों में ज्यादा उत्साह नहीं रहा। 37 साल के चुनावी इतिहास में 2000 को छोड़कर दूसरी सबसे कम 60.20 प्रतिशत पोलिंग इस विधानसभा चुनाव में हुई है। आउटर, पुराने शहर, गांधी कैंप, जनता कालोनी से लेकर चाहे माडल टाउन व सेक्टरों का पाश इलाका हो, कहीं उत्साह नहीं दिखा। हालांकि फाइनल आंकड़ा चुनाव आयोग ने अभी जारी नहीं किया है। उधर, बाबरा मोहल्ला स्थित जोतराम वाली गली के बूथ नंबर 69 पर कांग्रेस एजेंट वीरेंद्र सिंह की भतीजी पूनम ने शिकायत दी कि भाजपा पार्षद धर्मेंद्र उर्फ पप्पन गुलिया अपने भाई बब्बल उर्फ टाइगर ने उसके चाचा बीरेंद्र सिंह के सिर में बंदूक का बट मारा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भाजपा पार्षद को दोपहर गिरफ्तार कर लिया। शाम को थाने से जमानत दे दी। वहीं, देर शाम छोटूराम स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी के एजेंट एवं बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट की शिकायत पर बोगस पोलिंग के आरोप में दो युवकों अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मतदान के बाद भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
महम : त्रिकोणीय रहा मुकाबला, रिकार्ड 76 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, खरकड़ा में पीठासीन अधिकारी से मारपीट
जिले के चारों हलकों में सियासी माहौल गरम रहा। रोहतक शहर, गढ़ी सांपला व कलानौर में जहां भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर रही, लेकिन महम एकमात्र ऐसा हलका रहा, जहां मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। जीत की हैट्रिक लगा चुके कांग्रेस के आनंद सिंह दांगी, कंपार्टमेंट तोड़ने के आतुर भाजपा के शमशेर खरकड़ा और भाजपा का टिकट कटने के बाद निर्दलीय ही मैदान में कूदे बलराज कुंडू ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। हालांकि जजपा के हरज्ञान मोखरा, बसपा के अनिल कुमार सहित कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन महम शहर से लेकर गांवों में मुकाबला कांग्रेस, भाजपा व कुंडू के बीच नजर आया। हलके में लगभग 76 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है, जिसका आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि 2014 में 81 तो मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 75.40 प्रतिशत वोटर ने मतदान किया था। खरावड़ गांव में सुबह पौने 11 बजे मतदान चल रहा था। कुछ युवक अंदर घुस गए और बोगस पोलिंग का प्रयास किया। पीठासीन अधिकारी ने रोका तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट की। कर्मचारियों से भी हाथापाई की गई। तत्काल एसपी मौके पर पहुंचे और बूथ नंबर 172 के पीठासीन अधिकारी को बदल दिया। साथ ही दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद मदीना गांव में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि बाद में मामला शांत हुआ। फरमाणा व निंदाना गांव में भी मामूली कहासुनी हुई है।
विज्ञापन
गढ़ी सांपला-किलोई : हुड्डा व नांदल के बीच सीधी टक्कर, 74 प्रतिशत पोलिंग के बीच जसिया में फायरिंग, खिड़वाली में कहासुनी
प्रदेश की सबसे हॉट सीट में से एक गढ़ी सांपला-किलोई में सोमवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। पांच साल पहले 2014 में हलके में 74.07 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार मतदान का प्रतिशत 74.04 प्रतिशत रहा है। सियासी हलकों में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आगे माना जा रहा है। हालांकि भाजपा ने हुड्डा का गढ़ तोड़ने के लिए इनेलो के जिला अध्यक्ष रहे सतीश नांदल को मैदान में उतारा था, जो कि पिछली बार हुड्डा से 47 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे। इतना तो तय है कि हलके में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर रही। जजपा, इनेलो व आप प्रत्याशियों का जोर नहीं दिखा। बता दें कि हुड्डा वर्ष 2000 से इस सीट से विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। मतदान के दौरान शाम करीब पौने पांच बजे हलके के गांव जसिया में सरकारी स्कूल के बाहर गांव निवासी पवन को सोमबीर नाम के युवक ने गोली मार दी। स्कूल के अंदर बूथ नंबर 31,32 व 33 पर पोलिंग चल रही थी। वारदात के पीछे न केवल पुरानी रंजिश बताई जा रही है, बल्कि घायल युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपी सोमबीर उस पर अपने समर्थक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहा था। देर रात तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। वहीं, खिड़वाली गांव में बोगस पोलिंग के शक में पहचान पत्र मांगने पर झगड़ा हो गया। इसके अलावा हलके में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र हुड्डा ने परिवार सहित सांघी तो भाजपा प्रत्याशी सतीश नांदल ने बोहर गांव में अपना वोट डाला।
कलानौर : भाजपा व कांग्रेस में दिखी टक्कर, एक दशक में सबसे कम 67.63 प्रतिशत मतदान, भिड़े कार्यकर्ता
जिले की एकमात्र सुरक्षित सीट कलानौर हलके में कांग्रेस की शकुंतला खटक व भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली। झज्जर व बेरी रोड के दोनों तरफ से लेकर नगर निगम के गांव बलियाना, सुनारिया कलां के साथ बालंद, रिटौली, कबलूपुर में जहां कांग्रेस का दबदबा दिखाई दिया, जबकि कलानौर कस्बे के साथ पंजाबी बाहुल्य गांवों भाजपा आगे दिखी। सुंडाना में जजपा का जोर मिला, जबकि कहानौर में कांग्रेस, भाजपा के साथ बसपा भी मैदान में दिखी। ज्यादा एरिया में मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कलानौर कस्बे के अंदर बूथ नंबर 9 पर भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मामला थाने तक पहुंचा। इसके अलावा नगर निगम के कलानौर हलके में आने वाले वार्डों में शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हुई। देर रात तक लगभग 67.63 प्रतिशत वोटिंग होने की सूचना थी, लेकिन फाइनल आंकड़ा नहीं आ सका था। अब 24 अक्तूबर को पता लगेगा कि खटक जीत की हैट्रिक लगाती है या रामअवतार वाल्मीकि पिछली दो हार का बदला इस बार चुका पाते हैं।
महम को छोड़कर तीन हलकों में छह माह में घटा वोटिंग के प्रति उत्साह
12 मई 2019 को लोकसभा के लिए जिले में वोटिंग हुई थी, जिसमें महम हलके में 75.40, गढ़ी सांपला-किलोई में 74.34, कलानौर में 73.31 तो रोहतक शहर में 64.70 प्रतिशत पोलिंग हुई थी, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में महम में 76 प्रतिशत से ज्यादा पोलिंग हुई है। बाकी तीनों हलकों में लोकसभा के मुकाबले कम प्रतिशत मतदान हुआ है।

पप्न गुलिया को सब्जी मंडी थाने से सिटी थाने में ले जाते पुलिस कर्मी ।