{"_id":"6ab636a3bd4c2904ef044a91","slug":"asian-games-2026-devank-from-rohtak-shines-in-kabaddi-semi-final-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026: कबड्डी सेमीफाइनल में देवांक रहे हीरो, थाईलैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स 2026: कबड्डी सेमीफाइनल में देवांक रहे हीरो, थाईलैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम योगदान
Fri, 25 Sep 2026 02:23 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:23 PM IST
सार
पहले हॉफ में देवांक ने 10 प्वाइंट हासिल किए और टीम को अच्छा स्कोर मिला। तब पता चल गया था कि भारत की जीत पक्की है। अब देश के बेटे फाइनल में जीत कर गोल्ड लाएंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ी देवांक
- फोटो : संवाद
विस्तार
एशियन गेम्स के कबड्डी सेमीफाइनल में देवांक ने 66-28 से भारत को थाईलैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस मौके पर चाचा कर्मवीर ने कहा कि आज का मैच अब तक का सबसे अच्छा मैच लगा। देवांक ने रेड के साथ ही टैकल में भी अपना कमाल दिखाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले हॉफ में देवांक ने 10 प्वाइंट हासिल किए और टीम को अच्छा स्कोर मिला। तब पता चल गया था कि भारत की जीत पक्की है। अब देश के बेटे फाइनल में जीत कर गोल्ड लाएंगे। उन्होंने कहा कि हम बेटे के स्वागत के लिए तैयार हैं। गोल्ड जीतने के बाद धूम धाम से गांव में देवांक का स्वागत होगा।
विज्ञापन
महिलाओं की तलवारबाजी के टीम मुकाबले में मिली हार, करनाल की तनिष्का भी हैं टीम का हिस्सा
करनाल। एशियाड में महिलाओं के ईपी टीम इवेंटके राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भी करनाल की तनिष्का खत्री, यशकीरत और मित्वा चौधरी की भारतीय टीम को उज्बेकिस्तान से 29-45 से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले 22 सितंबर को व्यकि्तगत मुकाबलों में भी हार का सामना करना पड़ा था। ब्यूरो
विज्ञापन