फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asian Champion Trophy: Abhishek Nain scored one goal, Sumit Kumar showed all-round performance

एशियन चैंपियन ट्रॉफी : अभिषेक नैन ने जड़ा एक गोल, सुमित कुमार ने दिखाया ऑलराउंड प्रदर्शन

Mon, 09 Sep 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 09 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Asian Champion Trophy: Abhishek Nain scored one goal, Sumit Kumar showed all-round performance
फोटो 22- सोनीपत स्थित मयूर विहार में भारतीय टीम का मुकाबला देखते अभिषेक नैन की माता सूरत देवी व
सोनीपत। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अगला लक्ष्य एशिया में अपनी धाक कायम रखना है। इसके लिए टीम ने एशियन चैंपियन ट्रॉफी में चीन के खिलाफ पहले मुकाबले में विजय के साथ प्रतियोगिता शुरुआत की है। भारतीय टीम की जीत में जिले के दो ओलंपियन कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अभिषेक नैन व सुमित नैन ने अहम भूमिका निभाई है। अभिषेक नैन ने मुकाबले के 33वें मिनट में गोल दागा व सुमित ने करीब सात बार विरोधी टीम को गोल करने से रोका है।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय टीम ने चीन को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता का आगाज किया। एशियन चैंपियन ट्रॉफी चीन के हुलुन बुइर शहर में आयोजित की जा रही है। इसमें मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फील्ड गोल किया है। वहीं, गांव कुराड़ निवासी खिलाड़ी सुमित कुमार ने मुकाबले में करीब सात बार विरोधी टीम को गोल करने से रोका है। अभिषेक ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाएं रखा। भाई आशीष नैन ने बताया कि अभिषेक ने मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने चीन रवाना होने से पहले कहा था कि प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा गोल करने की कोशिश करुंगा। वहीं सुमित कुमार के भाई जयसिंह ने बताया कि मुकाबले में उन्होंने टीम की रणनीति के मुताबिक प्रदर्शन किया। सुमित कुमार की टीम को जहां जरूरत हुई उन्होंने वहां अपना योगदान दिया। भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed