फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ASI suicide case: SIT includes former IG office SSI Sunil in the investigation.

एएसआई सुसाइड केस : एसआईटी ने आईजी ऑफिस के पूर्व एसआईएस सुनील को किया जांच में शामिल

Sun, 02 Nov 2025 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
ASI suicide case: SIT includes former IG office SSI Sunil in the investigation.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जींद के जुलाना निवासी एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस की जांच कर रही एसआईटी आईजी कार्यालय के पूर्व एसआईएस सुनील कुमार को जांच में शामिल कर चुकी है। पूछताछ में सुनील ने आरोपों पर क्या कहा, यह जांच टीम अभी खुलासा करने के लिए तैयार नहीं है।
संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने बताया कि वे शुक्रवार को परिजनों के साथ एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले थे। एसपी ने केवल इतना बताया कि अभी तथ्यों का खुलासा करने से जांच प्रभावित होगी। जल्द परिवार को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

शराब कारोबारी से मंथली मांगने के आरोप में जेल में बंद हवलदार सुशील कुमार से पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति लेनी होगी जबकि आरोपी सुनील कुमार से पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय का कहना है कि जांच टीम आरोपी आईएएस अमनीत पी कुमार व पंजाब के आप विधायक अमित से पूछताछ के लिए पहले ही तैयारी कर रही है। सुसाइड नोट व वायरल वीडियो में एएसआई संदीप की तरफ से उठाए गए सवालों व आरोपों का गहन अध्ययन किया जा रहा है। पूरी तैयारी के बाद जांच टीम सरकार से अनुमति लेगी। इसके बाद पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed