फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ASI arrest in rape argumenet

एसआई से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी एएसआई गिरफ्तार

Thu, 16 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
ASI arrest in rape argumenet
जिले के एक थाने में नियुक्त एसआई से दुष्कर्म का प्रयास व छेड़खानी करने के आरोपी एएसआई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सतीश को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला एसआई ने एसपी को बताया था कि वह जिले के एक थाने में तैनात है। उसने जांच अधिकारी का काम सीखने के लिए एएसआई सतीश के साथ काम शुरू किया था। उसका आरोप है कि वह उस पर गलत नजर रखने लगा। वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। साथ ही एक दिन आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द भी कहे थे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में जांच करने के बाद मंगलवार देर रात को डीएसपी डॉ.रवींद्र कुमार की टीम ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला एसआई ने सहकर्मी एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए थे। मुकदमा दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। एसआई के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed