{"_id":"68d119080d5994b3990519ec","slug":"ashfaq-won-the-title-of-all-india-strong-man-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के लाल की धमक: ऑल इंडिया स्ट्रांग मैन का अशफाक ने अपने नाम किया खिताब, जीते दो गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के लाल की धमक: ऑल इंडिया स्ट्रांग मैन का अशफाक ने अपने नाम किया खिताब, जीते दो गोल्ड
Mon, 22 Sep 2025 03:08 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 22 Sep 2025 03:08 PM IST
सार
अंबाला कैंट के रामकिशन कॉलोनी निवासी अशफाक अली ने ऑल इंडिया पुल पावर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने जूनियर कैटेगरी में 230 किलोग्राम का वजन उठाया।
विज्ञापन
अशफाक अली ने जीता स्ट्रांग मैन का खिताब
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला कैंट के रामकिशन कॉलोनी निवासी अशफाक अली ने ऑल इंडिया पुल पावर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया। अशफाक ने पावर लिफ्टिंग की बेंच प्रेस स्पर्धा में 110 किलोग्राम वजन उठाकर जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने डेडलिफ्ट में 230 किलोग्राम वजन उठाकर जूनियर कैटेगरी में एक और स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता 21 सितंबर 2025 को पंजाब के रोपड़ में आयोजित हुई थी। अंबाला लौटने पर अशफाक का द रॉक जिम में जोरदार स्वागत किया गया। अशफाक ने बताया कि उन्होंने पिछले छह वर्षों में वेटलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग में 48 स्वर्ण, 5 कांस्य और 4 रजत पदक जीते हैं। उन्होंने 2019 और 2021 में अपनी वेट कैटेगरी में मिस्टर अंबाला का खिताब हासिल किया था। साथ ही 2021 में मिस्टर पंचकूला प्रतियोगिता में रजत पदक भी जीता। अशफाक ने बताया कि 14 साल पहले वे कुश्ती से अपने करियर की शुरुआत कर चुके थे, लेकिन बाद में बॉडी बिल्डिंग की ओर रुख किया। पहले वे एक कुक के रूप में काम करते थे। अशफाक की उम्र 22 साल है। इस प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पानीपत फैक्टरी हादसा: केमिकल टैंक साफ करने के दौरान हुए हादसे में दूसरे मजदूर की भी मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन