फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two workers died in Panipat factory accident

पानीपत फैक्टरी हादसा: केमिकल टैंक साफ करने के दौरान हुए हादसे में दूसरे मजदूर की भी मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 22 Sep 2025 12:31 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:31 PM IST
सार

 केमिकल युक्त पानी के टैंक को साफ करने उतरे तीन मजदूरों में से दो की मौत हो गई है। यह हादसा बीते शनिवार शाम को हुआ था। दूसरे मजदूर की मौत दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। 

विज्ञापन
Two workers died in Panipat factory accident
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

अत्ताैलापुर गांव स्थित डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी में शनिवार शाम करीब छह बजे पानी का टैंक साफ करते समय हादसे में गंभीर दूसरे श्रमिक अत्तौलापुर गांव के कृष्ण की सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में अब तक यह दूसरी मौत है। एक श्रमिक की शनिवार को ही मौत हो गई थी। जबकि एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सनौली की पुलिस शव को पानीपत लेकर आई है।

विज्ञापन


शनिवार शाम की है घटना

हादसा शनिवार शाम को करीब छह बजे हुआ था। बापौली से जलालपुर रोड पर अत्तौलापुर गांव स्थित डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी में बापौली निवासी राजकुमार उम्र 35 साल, अत्तौलापुर के कृष्ण और मोहाला गांव के इमरान फैक्टरी में काम पर आए थे। राजकुमार पानी के टैंक में उतरा। वह करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आया और न ही उसकी कोई प्रतिक्रिया आई। कृष्ण और इमरान उनको देखने के लिए नीचे उतरे। वे दोनों भी अंदर ही रह गए। उनके दूसरे साथी मुंह पर कपड़ा बांधकर अंदर घुसे। वे बड़ी मुश्किल से उनको बाहर निकालकर लाए। इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: हरियाणा में बदमाशों ने लूटा ट्रक: ड्राइवर को बांध खेतों में फेंका, देर रात वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लगाए लापरवाही के आरोप

पुलिस तीनों को एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों को सिवाह गांव स्थित पार्क अस्पताल में दाखिल कराया। श्रमिकों ने बताया कि फैक्टरी जींद निवासी दिनेश गर्ग ओर जतिन गर्ग की है। उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। सनौली थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज कर लिया था। अत्तौलापुर के राजकुमार की रविवार को तबीयत और बिगड़ गई थी। उनको दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनकी सोमवार सुबह मौत हो गई।

अत्तौलापुर गांव स्थित डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी के पानी के टैंक में डूबने से दूसरे श्रमिक की भी मौत होने की सूचना मिली है। एक श्रमिक को पार्क अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। -वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed