{"_id":"6944540ac94e61d03b0ed0c8","slug":"as-soon-as-9-pm-struck-the-city-was-enveloped-in-a-blanket-of-fog-rohtak-news-c-17-roh1020-780207-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रात 9 बजते ही कोहरे की चादर में लिपटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रात 9 बजते ही कोहरे की चादर में लिपटा शहर
विज्ञापन
41...रोहतक में घने कोहरे और खराब वायु गुणवत्ता के दौरान विद्यालय में जाते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर में वीरवार को बढ़ते कोहरे से वाहनों की गति सुबह और देर रात कम होती दिखाई दी। सुबह 50 प्रतिशत की दृश्यता के साथ सड़कों पर वाहन रेंगकर चले जबकि देर रात शहर पूरी तरह कोहरे की चादर में लिपना नजर आया। यह सीजन का पहला दिन रहा है जिसमें धूप दोपहर बाद निकली। दोपहर 12 बजे तक कोहरे की चादर छाई रही। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत ली।
सुबह एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 299 दर्ज किया गया। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एमडीयू में लगे मॉनीटरिंग स्टेशन पर 24 घंटे का डेटा अपडेट नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को फिर से कोहरे की शुरुआत हो गई। इस घने कोहरे और खराब वायु गुणवत्ता के बीच बच्चों काे स्कूल जाना पड़ा।
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनदीप कादियान ने बताया कि स्मॉग छाने की संभावना अधिक है। बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर कम कर देनी चाहिए। मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। उन्होंने कहा कि दूषित हवा से सांस लेने में समस्या, एलर्जी और अन्य दिक्कतें आ सकती हैं। ग्रैप-4 के नियम लागू होने से आमजन को आयोग के नियमों के लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।