फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   As long as I am alive, I will not allow the small secretariat and judicial complex to shift: Bhupendra Hooda

जब तक जिंदा हूं लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर नहीं होने दूंगा शिफ्ट : भूपेंद्र हुड्डा

Sun, 05 Jun 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
As long as I am alive, I will not allow the small secretariat and judicial complex to shift: Bhupendra Hooda
रोहतक। जब तक जिंदा हूं, जिले का लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर शहर से बाहर शिफ्ट नहीं होने देंगे। सरकार ने अगर ऐसा कोई फैसला लिया है तो उसे तुरंत वापस ले। क्योंकि, इस वक्त इन दोनों परिसरों की लोकेशन बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से नाम मात्र की दूरी पर है। आम लोग आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे शनिवार को डी-पार्क स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में लोगों की सुविधा के लिए डीसी आवास, एसपी आवास, मॉडल स्कूल, तहसील, पुलिस लाइन, कैनाल रेस्ट हाउस, कंज्यूमर फोरम, डाकखाना, बैंक व इनकम टैक्स ऑफिस को आसपास बनवाया गया था। लोगों को अलग-अलग सरकारी कामों के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। नए परिसर स्थापित करने और उनका विस्तार करने पर कांग्रेस कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। अब मौजूदा सरकार ने लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर को यहां से शिफ्ट किया तो न सिर्फ वकीलों, कोर्ट में काम करने वाले मुंशी और कर्मचारियों को बल्कि अलग-अलग कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार कुछ करना चाहती है तो नये उद्योग लगाये, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले। सरकार जनहित में कोई फैसला लेना चाहती है तो कांग्रेस सरकार की तर्ज पर सुनारिया की खाली जमीन पर इंडस्ट्री स्थापित करे। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा किया। इनेलो विधायक अभय चौटाला से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की आवश्यकता जताते हुए उन्होंने कहा कि अभय चौटाला चुनाव में बीजेपी-जेजेपी के विरुद्ध किसानों से वोट मांगते हैं। अब फैसला लेने में देरी क्यों कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि क्या वे उसी बीजेपी-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार को वोट देंगे या कांग्रेस उम्मीदवार को।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरालंपिक खिलाड़ियों के मामले में उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। उन्होंने सामान्य खिलाड़ियों के बराबर सम्मान, इनाम और पद दिए जाने की मांग की है। उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। वर्तमान सरकार को पैरालंपिक खिलाड़ियों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व मंत्री संतराम, जिला बार एसोसिएशन प्रधान लोकेंद्र फौगाट, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed