फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Artists from Bengal will prepare Kanha's swing, temples will be illuminated with 3D lights

Rohtak News: बंगाल के कलाकार तैयार करेंगे कान्हा का झूला, थ्रीडी लाइट से रोशन होंगे मंदिर

Thu, 22 Aug 2024 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Artists from Bengal will prepare Kanha's swing, temples will be illuminated with 3D lights
21सीटीके18...गुफा वाले मंदिर में प्रतिमाओं की सजावट करते कारीगर। स्रोत : अमर उजाला
रोहतक। जन्माष्टमी पर शहर के मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से चमकेंगे। मंदिरों को सजाने के लिए दिल्ली से फूल मंगाए हैं। मंदिरों को थ्रीडी लाइटों से सजाया जाएगा। जन्माष्टमी के लिए प्रतिमाओं की साफ-सफाई पेंटिंग का कार्य कारीगर कर रहे हैं। शहर के सभी प्राचीन मंदिरों को जन्माष्टमी पर भव्य रूप देने के लिए मंदिर कमेटी जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के गुफा वाले मंदिर में प्रतिमाओं को सजाने का काम शुरू हो चुका है। मंदिर में मौजूद सभी प्रतिमाओं को आकर्षक वस्त्र व आभूषण पहनाए जाएंगे। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। कान्हा जी का झूला फूलों से सजाया जाएगा। मंदिरों को सजाने करीब 20 क्विंटल फूल मंगाए हैं।
विज्ञापन


दुर्गा भवन मंदिर में झांकियों से दिखाई जाएगी संपूर्ण कृष्ण लीला
दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी मनोज मिश्र ने बताया कि सैकड़ों चलित झांकियों से भगवान कृष्ण की संपूर्ण लीला दिखाई जाएगी। कान्हा झूले और महल को बंगाल के कारीगर भव्य रूप देंगे। आज से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर पर थ्रीडी लाइट लगाई जाएंगी। रजनीगंधा समेत 200 प्रकार के फूल मंगाए जा रहे हैं। बलदेव चित्र वाला आगरा की ओर से 16 कला संपूर्ण भगवान कृष्ण की लीला दिखाई जाएगी। साथ ही डिस्पले लाइट से भी मंदिरों को सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकर्ण धाम और पुरी धाम में विशेष सजावट
गोकर्ण धाम में भी जन्माष्टमी को लेकर सजावट का कार्य किया जा रहा है। वहीं पुरी धाम में लाइटें लगनी शुरू हो गई हैं। इस बार विशेष झूला उत्सव रहेगा। झूलों को फूलों से सजाया जा रहा है। इसके अलावा शीला बाईपास के पास स्थित विश्वनाथ मंदिर भी प्रतिमाओं को फूलों से सजाया जाएगा। प्रतिमाओं को नए पोशाक पहनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed