{"_id":"661b07f75254c8541a056886","slug":"artifacts-of-craftsmen-are-attracting-people-in-the-craft-fair-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106772-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: क्राफ्ट मेले में लोगों को लुभा रही शिल्पकारों की कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: क्राफ्ट मेले में लोगों को लुभा रही शिल्पकारों की कलाकृतियां
Sun, 14 Apr 2024 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्राचीन कारीगर एसोसिएशन व रुडफ के सहयोग से एचएल सिटी एवेन्यू-37 मॉल परिसर में आयोजित 10 दिवसीय क्राफ्ट मेले में लोगों ने शिरकत कर मनभावन उत्पादों की खरीददारी की। उन्होंने इस मेले में एक से बेहतर एक शिल्पकला देखकर शिल्पियों के कौशल की खूब सराहना की।
क्राफ्ट मेले में महेंद्र सिंह के प्रसिद्ध जयपुरी आभूषण भी महिलाएं खूब खरीद रही हैं। शुद्ध देशी घी से बनी धूप-अगरबत्ती की खुशबू भी हर आंगुतक को अपनी ओर खींच रही हैं। शिल्पकार महेंद्र सिंह स्टोन, गोटा चांदी और पंच धातु की ज्वैलरी बनाने में लगे है। मथुरा के कृष्ण मंदिर की आकृति बना चुके महेंद्र सिंह अब अयोध्या के राम मंदिर की आकृति बना रहे हैं। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्टेज पर अपनी प्रतिभा का धमाल भी मचाया। क्राफ्ट मेले में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत अन्य कई राज्यों से करीब 50 शिल्पकार व बुनकर अपनी कलाकृतियों के रंग बिखेर रहे हैं।
एचएल सिटी एवेन्यू-37 मॉल परिसर में 5 से 14 अप्रैल तक क्राफ्ट मेले का आयोजन किया है। इस मेले में कई सिद्धहस्त शिल्पियों व बुनकरों की कलाकृतियां लोगों को खूब भा रही हैं। शिल्प गुरु राजेंद्र प्रसाद बोंदवाल, नैशनल अवार्डी चंद्रकांत बोंदवाल, एनएमसी अवार्डी सूर्यकांत बोंदवाल ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में हस्तशिल्प कला को बढ़ाने के मकसद से व युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना के लिए इस तरह के क्राफ्ट मेले का आयोजन किया गया है। यह एक जागरूकता कार्यक्रम है और इसमें हम बहादुरगढ़ क्षेत्रवासी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं और भारत के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार बुनकर वह संस्कृति से जुड़े लोगों को बढ़ावा मिलता है। रोजगार मिलता है और हमारी संस्कृति हमारे हरियाणवीं कल्चर को हम अन्य राज्य तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। हस्तशिल्प मेले में युवाओं को कला की बारीकियां भी सीखने का अच्छा अवसर मिलता है। रविवार को मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
-