फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arrested for stealing car

गाड़ी छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Arrested for stealing car
रोहतक। पुलिस की टीम ने सेक्टर-3 के पास गाड़ी में सवार युवक व बच्चे का अपहरण कर गाड़ी छीनने की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

केस की जांच कर रहे सीआईए-2 एसआई रोहताश के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर नई दिल्ली सुल्तानपुर निवासी विकास को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में एफआईआर दर्ज है। इसमें चमारिया निवासी आनंद ने कहा है कि सेक्टर तीन वासी अजय पंवार उसके पास ड्राइवर की नौकरी करता है। आनंद 22 जुलाई को ड्राइवर अजय के बेटे आयन के साथ कार से सेक्टर 36 होते हुए सेक्टर तीन में अपने घर जा रहा था। गाड़ी सेक्टर तीन-चार की सड़क से मुड़ी तो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने कार रुकवा ली और आनंद को धमकी देते हुए पिछली सीट पर बैठा दिया। बाइक सवारों में से दो कार में बैठकर उसे घुमाते रहे। मकड़ौली टोल फ्लाईओवर के नीचे आनंद व आयन को उतार दिया और कार व बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ एसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed