{"_id":"68756e1e597d46ad9903af49","slug":"army-jawan-and-woman-duped-of-rs-360-lakh-rohtak-news-c-17-roh1020-690629-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेना के जवान और महिला से 3.60 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेना के जवान और महिला से 3.60 लाख की ठगी
Tue, 15 Jul 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। साइबर ठगों ने सेना के जवान से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व महिला से टास्क पूरा करके रुपये कमाने की बात कहकर 3.60 लाख रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
कलानौर के गांव कटेसरा निवासी रविंद्र ने साइबर थाने में कराई एफआईआर में बताया कि वह सेना में जवान के पद पर तैनात है। फिलहाल छुट्टी लेकर घर आया है। 5 जुलाई को उसके पास फोन कर एक युवती ने खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताया और नया क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। इसके बाद ठगों ने एक लिंक भेजा। इस पर पीड़ित ने डिटेल भर दी। ओटीपी डाला तो उसके खाते से 1.49 लाख रुपये कट गए।
सेक्टर-4 निवासी प्रियंका वर्मा ने साइबर थाने में कराई एफआईआर में बताया कि 26 जून को उसके पास टेलीग्राम पर अनीता नाम की महिला का मैसेज आया था। उसने घर बैठे रुपये कमाने की बात कही। पीड़िता ने उनकी बात में आकर आवेदन कर दिया। ठगों ने पीड़िता को झांसे में लेने के लिए दो बार टास्क पूरा होने पर रुपये खाते में भेज दिए। पीड़िता ने लालच में आकर 2.11 लाख रुपये लगा दिए।