फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arms Con :: Dr. Harneet became emotional by showing the pain of daughters in mime

आर्म्स काॅन :: डॉ. हरनीत ने माइम में बेटियों का दर्द दर्शा किया भावुक

Sat, 23 Nov 2024 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Arms Con :: Dr. Harneet became emotional by showing the pain of daughters in mime
रोहतक। समाज में लड़कियों पर हो रहे अत्याचार बड़ी समस्या है। यह समस्या लड़कियों के साथ समाज के लिए भी चुनौती है। लड़कियों पर हो रहे अत्याचार के कई रूप हैं। इनमें शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, शिक्षा व रोजगार में भेदभाव शामिल है। इन अत्याचारों के कारण लड़कियों को अपने अधिकारों व स्वतंत्रता से वंचित होना पड़ता है। यह संदेश डेंटल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरनीत सिंह ने मंच पर अपनी माइम के जरिए दिया। वे पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में आयोजित आर्म्स काॅन समारोह में अपनी प्रस्तुति दे रहे थे।
विज्ञापन

एमबीबीएस व डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। हालात ये रहे कि माइम देखकर भावुक हुए दर्शक सीट छोड़कर खड़े हो गए और तालियां बजाकर टीम को प्रोत्साहित किया। डॉ. हरनीत सिंह ने बताया कि लड़कियों को अपने सपनों व लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कोलकाता में चिकित्सक के साथ हुए मामले में प्रकाश डालते हुए उनकी टीम ने मंच से कोलकाता केस में दोषियों को फांसी दिए जाने का संदेश दिया। पहले के समय में लड़कियों को पैदा होते ही दूध के पतीले में डालकर मार दिया जाता था। बड़े होने तक उनके साथ भेदभाव होता था। अब भी समाज में यह भेदभाव बरकरार है। हमें मिलकर इस अत्याचार को रोकने के लिए काम करना होगा। स्किट में विद्यार्थियों ने लोगों को मोबाइल में रील देखने में व्यस्त दिखाया है। समाज में यह नया बदलाव चिंता का विषय है। विद्यार्थियों ने स्किट के माध्यम से समझाया कि रील बनाने वाले इन्फ्लुएंसर होता कुछ हैं, दिखाते कुछ हैं। इनकी सच्चाई खोखली होती है। मेडिसिन विभाग से डॉ. संदीप गोयल ने नाटक के माध्यम से व्यावसायिक जीवन का व्यक्तिगत जीवन पर पड़ने वाला प्रभाव दर्शाया। इसके अलावा मंच पर प्रश्नोत्तरी व अन्य स्पर्धाएं भी हुई। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed