{"_id":"67be169a00de4d8ba80606dc","slug":"aradhana-won-two-gold-medals-in-tennis-competition-rohtak-news-c-17-roh1019-607608-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अराधना ने टेनिस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अराधना ने टेनिस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन
25सीटीके32-अराधना। स्रोत:परिजन
रोहतक। 19वीं रमेश देसाई मेमोरियल नेशनल्स अंडर-12 टेनिस चैंपियनशिप 2025 में जिले की खिलाड़ी अराधना तेहरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स सिंगल्स और डबल्स दोनों में स्वर्ण पदक जीता।
सिंगल्स फाइनल में उन्होंने त्रिशा भोसले को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया, जबकि डबल्स में उन्होंने भृति वेल्लाडांडी के साथ मिलकर जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता 8 से 15 फरवरी तक महाराष्ट्र में आयोजित की गई।
अंडर-12 में नंबर एक होने के साथ-साथ आराधना बड़ी श्रेणियों में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। गर्ल्स अंडर-14 वर्तमान में 29वें स्थान पर, जबकि सर्वश्रेष्ठ रैंक 25वें स्थान पर कब्जा किया। गर्ल्स अंडर-16 के वर्तमान में 371 खिलाड़ियों में जगह बनाई। आराधना आरपीएस इंटरनेशनल रोहतक की सातवीं कक्षा की छात्रा हैं, जिन्होंने मेहनत और लगन से स्कूल को गर्व से भर दिया है और वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं। विद्यालय प्रबंधन सदस्यों ने विजेता खिलाड़ी की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।