फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AQI reached 100 in the day, at 60 as evening falls

दिन में एक्यूआई पहुंचा 100 पार, शाम ढलते ही 60 पर

Fri, 07 Oct 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
AQI reached 100 in the day, at 60 as evening falls
रोहतक। दशहरा पर्व के बाद वीरवार को दिन में प्रदूषण का स्तर 100 पार पहुंच गया। यह 114 एक्यूआई तक दर्ज किया गया। शाम को मौसम ठंडा होने के साथ प्रदूषण का स्तर भी घट कर 60 पहुंच गया। यह राहत भरी स्थिति है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, वीरवार को हलकी बारिश की आशंका जताई गई थी। इस भविष्यवाणी के बावजूद बारिश नहीं हुई। दिन के समय आकाश में बादल जरूर छाए। मौसम के बदलाव के साथ दशहरा पर्व पर अचानक करीब ढाई गुणा तक बढ़े प्रदूषण के स्तर में वीरवार को ज्यादा उछाल नजर नहीं आया। यही नहीं दिन ढलने के साथ हवा साफ होती गई। प्रदूषण का स्तर रात 10 बजे 60 दर्ज किया गया। यह स्वच्छ वातावरण के पास की स्थिति है। इसमें किसी तरह सांस या अन्य तरह की समस्या नहीं होती है।
विज्ञापन

एमडीयू से नहीं मिल रही जानकारी
मौसम विभाग की ओर से मौसम संबंधी जानकारी के लिए एमडीयू में सिस्टम स्थापित किया गया है। यहां से पिछले दो दिन से जानकारी नहीं मिल रही है। विभाग की वेबसाइट या एप पर भी रोहतक में प्रदूषण के स्तर का आंकड़ा नहीं दर्शाया जा रहा है। इसकी वजह विवि के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी आने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज व कल बारिश की संभावना
मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसमें सात व आठ अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के आंशिक प्रभाव से हलकी बारिश संभावित है। राज्य के उत्तरी जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में गरज चमक के साथ हलकी बारिश संभावित है। इसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद शामिल हैं। उत्तर पश्चिमी जिलों में भिवानी, चरखीदादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा शामिल है। यहां आंशिक बदलवाई व कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed