फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   appu, Gappu and Cappu will not get public

पप्पू, गप्पू और चप्पू के झांसे में नहीं आएगी जनता

Fri, 18 Oct 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
appu, Gappu and Cappu will not get public
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पहले हुड्डा अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहते थे कि मेरे खिलाफ कोई भी जांच करवा लें, मैं हर जांच के लिए तैयार हूं। जब जांच चली तो कोर्ट में वकीलों को कहते फिरते हैं कि इस मामले को रोको। साफ इशारों में सीएम ने कहा कि ‘अब नहीं चलेगा कोई खेल, तुम्हारा इंतजार कर रही है जेल’। वे वीरवार को गढ़ी सांपला-किलोई हलके से भाजपा प्रत्याशी सतीश नांदल की ओर से सांपला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने का संकल्प आज कामयाब होता नजर रहा है। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उनसे एक-एक रुपया निकलवाकर रहेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा, हमने इस नारे में एक बात और जोड़ दी, न खाएंगे, न खाने देंगे और गलत ढंग से खाया है, उसे भी निकाल लेंगे। सीएम ने कहा कि हुड्डा ने प्रदेश में 10 साल राज किया, लेकिन कभी भी पूरे प्रदेश को अपना नहीं समझा। उस समय विकास केवल उन हलकों में हुआ जहां उनकी पार्टी के विधायक थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी 90 हलकों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए हैं। हर हलके के लिए 5-5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की।
विज्ञापन

हुड्डा कहते थे हलके में नहीं आएंगे, अब गांव-गांव घूम रहे
सीएम ने कहा कि प्रदेश में कई सीटों को हॉट सीट बताया जा रहा है। एक सीट करनाल भी बताई गई, जहां विपक्षी कह रहे हैं कि पर्चा भरने के बाद सीएम वहां गए ही नहीं। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के लोगों को बता देना चाहता हूं कि म्हारे कार्यकर्ता वहां स्वयं मनोहर लाल बनकर काम कर रहे हैं। गढ़ी सांपला-किलोई की सीट भी हॉट है। इशारों में सीएम ने कहा कि, पहले पूर्व सीएम हुड्डा कहते थे कि उनको हलके में जाने की जरूरत नहीं। अब पता चला है कि वे भी 5 या 6 गांवों में जा रहे हैं। उनका बेटा भी रोज गांवों में घूम रहा है, क्योंकि उसको पता है कि इस बार उसका मुकाबला सतीश नांदल और भाजपा से है। सीएम ने कहा कि अब हलके की जनता को तय करना है कि वे भ्रष्टाचार का समर्थन करते हैं या विरोध। उन्होंने कहा कि अगर गढ़ी सांपला-किलोई की जनता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हराती है तो पूरे देश में यह मैसेज जाएगा कि इस बार किलोई की जनता ने भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प ले लिया है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह व सांसद अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब हुड्डा में कुछ नहीं बचा है। उनके सामने सतीश नांदल बड़े पहलवान हैं, जो सर छोटूराम की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed