{"_id":"6a29c6ff4813a4d829021bc2","slug":"applications-for-msc-mathematics-open-until-june-25-new-curriculum-emphasizes-ai-rohtak-news-c-197-1-snp1001-155265-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमएससी गणित के लिए 25 जून तक आवेदन, नए पाठ्यक्रम में एआई पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमएससी गणित के लिए 25 जून तक आवेदन, नए पाठ्यक्रम में एआई पर जोर
विज्ञापन
गोहाना। बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के गणित विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी गणित पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पुनर्गठित पाठ्यक्रम में छात्राओं को गणित के साथ प्रोग्रामिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इच्छुक छात्राएं 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
गणित विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देते हुए छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नया पाठ्यक्रम गणितीय ज्ञान को तकनीकी और व्यावसायिक संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में तैयार किया गया है।
दो वर्षीय एमएससी गणित कार्यक्रम में 40 सीटें उपलब्ध हैं। पाठ्यक्रम की विशेषता यह है कि छात्राओं को पहले वर्ष से ही प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विषयों को भी शामिल किया गया है, जिससे छात्राएं आधुनिक तकनीकी चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में बना सकते हैं कॅरिअर
पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्राओं के लिए डाटा साइंस, फाइनेंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, एक्चुरियल साइंस, शोध एवं शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में करियर के अवसर उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।