फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Application process stuck due to non-opening of website

Rohtak News: वेबसाइट ओपन नहीं होने से अटकी आवेदन प्रक्रिया

Sun, 18 Jun 2023 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Application process stuck due to non-opening of website
रोहतक। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया का शनिवार को पहला ही दिन इंतजार में बीता। उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट के काम नहीं करने के कारण विद्यार्थी अपना पंजीकरण या आवेदन नहीं कर पाए। इसके चलते पहले दिन दाखिला प्रक्रिया ठप रही। शाम को विभाग ने 19 जून से पंजीकरण व आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की सूचना जारी की।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के तहत शनिवार को कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी थी। पहले ही दिन विभाग की वेबसाइट पर न किसी का पंजीकरण हुआ न कोई आवेदन। दिन भर विद्यार्थी आवेदन को लेकर इंतजार करते रहे। देर शाम तक भी विभाग की वेबसाइट चालू नहीं हुई थी। इसकी वजह प्रदेश के अनेक महाविद्यालयों का ब्यौरा वेबसाइट पर अपडेट नहीं होना बताया गया है। यही वजह रही कि शाम को विभाग ने अपनी वेबसाइट पर 18 जून तक संबंधित विश्वविद्यालयों की सूचना अपडेट करने का समय देते हुए 19 जून की दोपहर से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। इसके बाद विद्यार्थियों को कुछ राहत मिली। अब दाखिला प्रक्रिया 19 जून से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed