{"_id":"64b84a4bb27a98e5e50ebca7","slug":"application-date-extended-for-admission-under-chirag-scheme-rohtak-news-c-17-roh1020-204035-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई
Thu, 20 Jul 2023 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नए शैक्षिक सत्र के छह महीने बीत जाने के बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए आवेदन तिथि को बढ़ाते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। शिक्षा निदेशालय की इस योजना के तहत जिले से केवल तीन निजी स्कूलों ने दाखिला देने के लिए अपनी सहमति दर्ज करवाई है। शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी व अभिभावक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
उदासीनता का आलम यह है कि दाखिला प्रक्रिया के छह महीने बीत जाने के बाद भी जिले से केवल तीन निजी स्कूलों ने विभाग को सीटों का ब्योरा भेजा है। विभाग की ओर से कई बार र्फाम 6 भरने के निर्देश देने के बाद भी निजी स्कूलों की ओर से 134 ए के तहत दाखिले के लिए सीटें आवंटित नहीं गई। जनवरी में शिक्षा विभाग ने चिराग योजना के तहत स्कूलों से सहमति मांगी थी। यह योजना आर्थिक कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई थी, इसमें विद्यार्थियों की फीस सरकार की तरफ से दी जाएगी। यह योजना कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मान्य है।
यह रहेगा शेड्यूल
- 27 जुलाई को लॉटरी ड्राॅ अभिभावकों की उपस्थिति में निकाला जाएगा।
- 28 जुलाई से 11 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया संपन्न होगी और चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी।
- रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले 14 अगस्त से 18 अगस्त तक किए जाएंगे।
निजी स्कूलों द्वारा दाखिले के लिए कक्षावार आवंटित सीटें
स्कूल कक्षा सीटें
आर्दश सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाना - 9 15
10 15
11 25
12 25
एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुनारिया - 9 8
10 5
11 3
12 2
मेघा राम हाई स्कूल, भैंसरू खुर्द, सांपला - 9 10
चिराग योजना के तहत शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला प्रक्रिया के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। विभाग के निर्देश अनुसार इच्छुक विद्यार्थी अपने वर्तमान खंड के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में उपलब्ध सीटों पर 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के निजी स्कूल की फीस सरकार की तरफ से जमा की जाएगी।
विज्ञापन
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी