फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Appeal to teachers to make the teaching system more interesting

Rohtak News: शिक्षकों से शिक्षण प्रणाली ज्यादा रुचिकर बनाने का आह्वान

Fri, 10 May 2024 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Appeal to teachers to make the teaching system more interesting
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एनईपी (नई शिक्षा नीति) 2020 में पाठ्यक्रम के साथ शिक्षण पद्धति में भी बदलाव आएगा। शिक्षक इस बदलाव को समझते हुए पाठ्यक्रम तैयार करने के साथ अपने शिक्षण-अध्ययन व्यवस्था में भी बदलाव लाएं। यह कहना है महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वह वीरवार को एलओसीएफ बेस्ड टीचिंग लर्निंग इन कॉन्टेक्स्ट ऑफ एनईपी 2020 कार्यशाला में प्राध्यापकों को संबोधित कर रहे थे।

इंटरनल क्वालिटी एस्युरेंस सेल, एफडीसी-एएमटीटीसी व सेंटर फॉर करिकुलम डिजाइन एंड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में एलओसीएफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एनईपी 2020 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में एकरूपता प्रदान करती है। करिकुलम फ्रेमवर्क को चुनौती नहीं अवसर समझें। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण प्रणाली को ज्यादा रुचिकर बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

निदेशक सेंटर फॉर करीकुलम डिजाइन एंड डेवलपमेंट प्रो. अजय कुमार राजन ने एनईपी 2020 के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करते हुए ध्यान रखने वाले प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया। डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने आउटकम बेस्ड करिकुलम डिजाइन की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के प्रारंभ में आईक्यूएसी निदेशक प्रो. बी. नरसिम्हन ने कार्यशाला की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। एफडीसी निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संचालन एफडीसी उप निदेशिका डा. माधुरी हुड्डा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed