फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aparajita program organized in Rohtak By Amar Ujala

अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुई चर्चा, पहलगाम आतंकी हमले की बहनों ने की निंदा

Tue, 10 Jun 2025 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 09:43 PM IST
सार

रोहतक में अमर उजाला द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं नेऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने विचार रखे और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। 

विज्ञापन
Aparajita program organized in Rohtak By Amar Ujala
रोहतक में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को हमारी सेना ने कड़ा सबक सिखाया है। पाक में आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर सेना के जवानों ने अपनी बहनों का बदला लिया है। आतंकवादी ध्यान रखें, भारत की बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को इसी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ये बातें मंगलवार को आईएमटी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित महिलाओं के अपराजिता कार्यक्रम में सामने आई। सभी ने 22 अप्रैल को पहलगाम के आतंकी हमले की निंदा करते हुए सेना के ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सराहा।
विज्ञापन


बहनों की ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राय 

हमारे देश पर आने वाली विपत्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतर ढंग से संभाल रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले में धर्म पूछ कर बहनों का सुहाग उजाड़ने वालों को भी सही सबक सिखाया है।- मंजू सांगा, प्रेम नगर।
विज्ञापन


देश के कोने-कोने से नवविवाहिता जोड़े पहलगाम की सुंदरता देखने जाते हैं। वहां 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पहुंचकर खूनी खेल खेला। इसके जरिए वे डर पैदा करना चाहते थे। सेना के जवानों ने इसका जवाब देकर उनके मनसूबे बेकार कर दिए।-अधिवक्ता चेतना अरोड़ा, आर्य नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पता चला गया होगा कि भारत की बेटियों का सुहाग उजाड़ने का अंजाम क्या होता है। भारत शुरू से ही आतंक के खिलाफ रहा है। इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की गई।-साक्षी, जनता कॉलोनी।

सेना के भाइयों ने पाक के आतंकी ठिकानों पर सही कार्रवाई की है। जवानों ने अपनी बहनों का बदला लेकर बता दिया है कि भारत की बहनें देश की सीमा में सुरक्षित हैं।
-रेखा जैन, रेलवे रोड।

पहलगाम में हुई नृशंस घटना ने एक बार दहला दिया था। इस तरह लोगों की हत्या करना, अपने आप में दिल दहलाने वाला था। हमारी सेना ने इसका बदला लेकर अपना दबदबा कायम किया है।-मीनाक्षी बजाज, गृहिणी।

पाक के मनसूबे शुरू से ही हमारे देश में आतंक फैलाना व खौफ पैदा करना रहा है। इसलिए पहलगाम की वारदात को अंजाम दिया। हमारी सेना ने उन्हें सही सबक सिखाया है।- सोनिया चौपड़ा, पुराना हाउसिंग बोर्ड।



 

प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों से बदला लिया है। यह सराहनीय है। सेना के इस प्रयास ने दुश्मन को बता दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। आतंक फैलाने वालों को सबक सिखाने में सक्षम हैं।-नैंसी, जगदीश कॉलोनी।

पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछ लोगों की हत्या की थी। इस नृशंस हत्या का हमारी सेना के भाइयों ने कड़ा जवाब देकर पूरे देश का मान व गौरव बढ़ाने का काम किया है।-अंजू वर्मा, जगदीश कॉलोनी।

सेना ने दुश्मन को बता दिया है कि हमारी बहनों का बुरा करने वालों का अंजाम क्या होता है। महिला की मांग का लाल सिंदूर केवल शृंगार के ही काम नहीं आता है। यह दुश्मन को भी खाक कर सकता है।-संतोष, जनता कॉलोनी।

पहलगाम की घटना हर देशवासी व हर वर्ग को आहत करने वाली थी। आतंकियों का मकसद देश में आतंक फैलाना था। देश की सेना ने आतंक का सटीक जवाब दिया है। -जिया वाही, गोहाना अड्डा।

सिंदूर महिला के लिए सुहाग की निशानी है। इस सिंदूर को अगर कोई मिटाने की कोशिश करे तो महिला उसे खाक में मिलना भी जानती है। ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों को यही बताया है।-तृप्ता वाही, गोहाना अड्डा।

ऑपरेशन सिंदूर की खबरों के लिए अमर उजाला को सराहा

भारत ऐसी धरती है, जहां वीरों का जन्म हुआ है। इस देश में कई बार आतंकी हमले हुए हैं। सेना के वीरों ने जवाब भी दिया है। पहलगाम का सेना ने सही बदला लिया है। इस पूरे प्रकण में सोशल मीडिया ने घटना को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया। अमर उजाला ने सही जानकारी दी। यह सराहनीय है।-रश्मी श्री, सेक्टर-35 निवासी 

"गहरा होता है अपनों को खोने का गम"

पहलगाम में 26 बहनों ने अपना सुहाग खोया है। इस घटना की खबर सुनकर पूरी रात सो नहीं पाई। रह रह कर नृशंस हत्या का मंजर आंखों के सामने घूम रहा था। अपनों के खोने का गम बहुत गहरा होता है। यही वही समझ सकता है, जिसे घाव मिले हों।-पूनम, रामगोपाल कॉलोनी।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed