फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ankita and Bijoy Lakshya won gold in the National Shuttlecock Championships.

Rohtak News: नेशनल शटलकॉक में अंकिता और बिजॉय लक्ष्य ने जीते स्वर्ण

Sun, 17 May 2026 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 May 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Ankita and Bijoy Lakshya won gold in the National Shuttlecock Championships.
फोटो : 32 व 33
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नेशनल शटलकॉक चैंपियनशिप के सब जूनियर डबल्स में हरियाणा के बिजॉय लक्ष्य ने स्वर्ण, अक्षत-गणेश ने रजत व दिल्ली से पुनीत-अरुण ने कांस्य पदक जीता है। सीनियर महिला सिंगल्स वर्ग में हरियाणा की अंकिता ने स्वर्ण, प्रिया ने रजत व दिल्ली की प्रीति ने कांस्य पदक जीता।
छोटूराम स्टेडियम में शटलकॉक एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेशनल शटलकॉक चैंपियनशिप-2026 रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सैनी व प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार मित्तल ने अंतिम मैच का टॉस किया।
विज्ञापन

शटलकॉक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। महासचिव सुदेश कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु व हरियाणा के चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर अगस्त में जर्मनी में आयोजित होने वाली वर्ल्ड शटलकॉक चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है।
इस मौके पर शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कानूनी सलाहकार श्याम फूल भारद्वाज, वार्ड नंबर-2 पार्षद धर्मबीर, राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र सैनी, सीमा दहिया, अनुशासन कमेटी इंचार्ज संजीव भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता अमूल, राज्य सचिव गुजरात हिमांशु शोलंकी, सचिव हरियाणा राजकुमार सैनी, अश्मिता दुधारे महाराष्ट्र सचिव, टेक्निकल डायरेक्टर हरियाणा राहुल दलाल व नवीन प्रीति उपस्थित रहे।

----------
यूथ डबल्स वर्ग में तरुण धनखड़ व गर्वित प्रथम
महासचिव सुदेश कुमार ने बताया कि यूथ डबल्स वर्ग में हरियाणा के तरुण धनखड़ व गर्वित अहलावत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि पंजाब के आलमदीप सिंह व अभय जोत सिंह ने रजत व गुजरात के ऋतिक कुमार व जशन ने कांस्य पदक हासिल किया। यूथ सिंगल्स वर्ग में हरियाणा के तरुण ने स्वर्ण, हरियाणा के गर्वित ने रजत व महाराष्ट्र के शिवतेज कदम ने कांस्य मेडल प्राप्त किया। सीनियर महिला डबल्स वर्ग में हरियाणा ए से अंकिता व पूजा प्रथम, हरियाणा बी से ज्योति व दिव्या द्वितीय और दिल्ली से प्रीति व पूजा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed