फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anjwi Hooda also shined along with Jaideep in Paatal Lok 2

Rohtak News: पाताल लोक टू में जयदीप के साथ अंजवी हुड्डा भी छाईं

Mon, 20 Jan 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 20 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Anjwi Hooda also shined along with Jaideep in Paatal Lok 2
19सीटीके16-वेबसीरिज पाताल लोक के कलाकार जयदीप अहलावत व अंजवी हुड्डा। - फोटो : chinaini
रोहतक।
विज्ञापन

वेबसीरीज पाताल लोक में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के किरदार में अपने दमदार अभिनय से धमाल मचाने के बाद रोहतक के जयदीप अहलावत दूसरे सीजन में भी छा जाने को तैयार हैं। इस बार रोहतक की अंजवी हुड्डा भी पाताललोक में नजर आएंगी। खुद अंजवी हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से वेबसीरीज से जुड़े अपने फोटोग्राफ शेयर किए हैं।

पाताल लोक का पहला सीजन करीब पांच साल पहले रिलीज हुआ था। इसमें रोहतक के खरकड़ा निवासी अभिनेता जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। सीजन दो में भी जयदीप इंस्पेक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस बार रोहतक निवासी अभिनेत्री अंजवी हुड्डा भी सीजन दो का हिस्सा हैं।
विज्ञापन




अंजवी हुड्डा ने बताया कि सीजन दो में वह एक महिला पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं। वह दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़कर कुछ अलग करना चाहती हैं। उनके निर्णय पर लोग तरह-तरह के सवाल करते हैं। अंजवी हुड्डा ने बताया कि पाताललोक में अभिनय कर दर्शकों का प्यार मिल रहा है। कहा कि जयदीप अहलावत जाट कॉलेज में उनके सीनियर रहे हैं। उनके साथ काम करना बड़ा अवसर है। वर्षों से रणदीप हुड्डा व जयदीप अहलावत को देखते आ रहे हैं। ऐसे में पाताललोक से जुड़ना अपने आप में गर्व की अनुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार की सुदेश व अन्य थिएटर कलाकारों को भी मिला मौका
पाताल लोक वेबसीरीज दो में में रोहतक के थिएटर कलाकार कृष्ण नाटक, हिसार की सुदेश बेनीवाल, जेडी बल्लू व मनोज को भी अभिनय करने का मौका मिला है।

बड़े पर्दे पर छाए हरियाणा के युवा
फिल्मी दुनिया के बड़े पर्दे पर हरियाणा के युवा छाए हुए हैं। इनमें रणदीप हुड्डा, यशपाल शर्मा, जयदीप अहलावत ऐसे कलाकार हैं, जो फिल्मी दुनिया में नाम बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed