{"_id":"57d5c6904f1c1ba90a31998d","slug":"anil-vij-health-minister-rohtak-vij-comment-twitter-aap-party-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज का बयान, आप खूंटा गाड़ अभियान जरूर चलाए, लेकिन उससे बेलगाम मंत्रियों को बांधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज का बयान, आप खूंटा गाड़ अभियान जरूर चलाए, लेकिन उससे बेलगाम मंत्रियों को बांधे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 12 Sep 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij On Kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की जुबान फिर फिसली है। आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज करने के चक्कर में विवादित बयान बोल गये। विज ने प्रदेश में चल रहे आप के खूंटा गाड़ अभियान पर कहा कि आप को ऐसा अभियान जरूर चलाना चाहिए। लेकिन उसे खूंटा गाड़कर दिल्ली में आचरण से बेलगाम हो चुके अपने मंत्रियों को बांधना चाहिए। विज ने आप के संदीप सहित कई मंत्रियों के नाम भी गिनाए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब आप पंजाब तक पहुंच गई है। वहां की महिलाएं उससे बचकर रहें।
अनिल विज रविवार को राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर की माता के निधन के बाद उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे। विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बारे में कहा कि वह पहले जांच कराने के लिए बोलते थे, अब भागते और छिपते फिर रहे हैं। जिस दिन सीबीआई ने छापा मारा उस दिन भी छिप गए थे। अब कार्रवाई को बदले की भावना कहकर छाती पीट रहे हैं। जबकि वह दूध के धुले हैं तो उस दिन माला लेकर सीबीआई का स्वागत करते।
अमित शाह ने मंत्री ग्रोवर को दी सांत्वना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को जींद रैली में शामिल होने के बाद दिल्ली लौटते समय मंत्री मनीष ग्रोवर के घर आये। लगभग साढ़े चार बजे पहुंचे अमित शाह ने मंत्री ग्रोवर को उनकी मां के निधन पर सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की घड़ी में सभी उनके साथ हैं। इसके बाद शाह ने वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़े और चले गए। शाह मंत्री के यहां केवल पांच मिनट रुके। उनके साथ प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी थे।