{"_id":"61bb90f47122ea2b793f229f","slug":"anganwadi-workers-took-out-protest-procession-rohtak-news-rtk632940777","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क से अम्बेडकर चौक तक विरोध मार्च निकालती आंगनबाड़ी वर्कर्स। अमर उजाला
Link Copied
रोहतक। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 9वें दिन बुधवार को मानसरोवर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मानसरोवर पार्क से आंबेडकर चौक तक जुलूस निकाला। इसमें एआईयूटीयूसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड सत्यवान ने प्रदर्शनकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया।
विज्ञापन
कामरेड सत्यवान ने कहा कि आंगनबाड़ी स्कीम का निजीकरण करना, इसे एनजीओ या ठेकेदार के हाथ में देना निहायत गलत है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक सीडीपीओ कार्यालय में स्टाफ की भर्ती कर पोषाहार ट्रैकर से केंद्र व प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भिजवाई जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से अपने-अपने सेंटर की रिपोर्ट लिखित रूप भिजवाती आ रही हैं। डिजिटल रिपोर्ट भेजने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तंग न किया जाए। महासचिव पुष्पा दलाल ने बताया कि सरकार ने अभी तक भी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया है। जब तक हमारी मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन संयुक्त तालमेल कमेटी की देखरेख में लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर जिला प्रधान रोशनी चौधरी, सचिव सुनीता वर्मा, महम ब्लॉक सचिव दर्शना, रोशनी पाकस्मा, रामभतेरी, सीमा, संतोष, कविता, कमला, सुनीता, सुमित्रा ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।