फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anganwadi workers, helpers protested for their demands

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 18 Nov 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers, helpers protested for their demands
मानसरोवर पार्क में विरोध प्रकट करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगी।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन से पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की सभी सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुईं। सभा की अध्यक्षता करते हुए शहर ब्लॉक की प्रधान सुनीता वर्मा ने बताया कि उनके पास स्मार्टफोन नहीं है और न ही उनको स्मार्टफोन चलाना आता है। बावजूद इसके अधिकारी लगातार उन पर ऑनलाइन काम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। यूनियन की तरफ से पहले भी ऑनलाइन काम बंद करने की मांग उठाई गई है। विभाग की तरफ से गैस सिलिंडर भरवा कर नहीं दिए जा रहे। आंदोलन के दौरान बकाया 75 प्रतिशत मानदेय अभी तक नहीं दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया काफी दिनों से जारी नहीं किया गया। इस तरह की तमाम समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर यूनियन की प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल, सुनीता वर्मा, कौशल्या चहल, पिंकी, रामभतेरी, सुमित्रा, कमलेश, सुशीला, लक्ष्मी, वेदप्रभा, कांता, धर्मकोर, मीना, भतेरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed