{"_id":"69276d6dc2cde3bc9c0c2bc0","slug":"an-mdu-associate-professor-has-been-suspended-and-barred-from-entering-the-university-rohtak-news-c-17-roh1020-768696-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के एसोसिएट प्रोफेसर निलंबित, विवि में प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के एसोसिएट प्रोफेसर निलंबित, विवि में प्रवेश पर रोक
Thu, 27 Nov 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) प्रशासन ने शिक्षक संघ के प्रधान एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास सिवाच को कार्यस्थल पर अव्यवस्थित व विघटनकारी व्यवहार के आरोप के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के इस शिक्षक पर विवि में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के यूआईईटी निदेशक व अन्य पदाधिकारियों की ओर से शिक्षक के खिलाफ दी गई रिपोर्ट के बाद की गई है। विवि की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डॉ. सिवाच को जांच पूरी होने तक निलंबित रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें रोहतक मुख्यालय में ही रहना होगा। विवि अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने का सख्त निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय की संपत्ति का गलत इरादों और गैर कानूनी गतिविधियों के लिए दुरुपयोग करने के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें परिसर में प्रवेश करने से भी रोक दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इन गैरकानूनी गतिविधियों में विश्वविद्यालय के प्लेटफॉर्म का उपयोग करके विवि को बदनाम करने के लिए अस्वीकार्य प्रेस मीट करना भी शामिल है। शिक्षक केवल जांच के उद्देश्य से बुलाए जाने या सक्षम प्राधिकारी की ओर से किसी विशिष्ट, वैध उद्देश्य के लिए अनुमति दिए जाने पर ही कैंपस में प्रवेश कर सकेंगे। विवि प्रशासन ने पुष्टि की है कि निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को विवि के नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता का भुगतान किया जाएगा।