फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An estimate of Rs 42 lakh was sent for the repair of schools in village Ritauli.

Rohtak News: गांव रिटौली के विद्यालयों की मरम्मत के लिए 42 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया

Sat, 21 Feb 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
An estimate of Rs 42 lakh was sent for the repair of schools in village Ritauli.
24 जिला प्रशासन की ओर से गांव रिटौली में उपायुक्त सचिन गुप्ता को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न दे
प्रशासन आपके गांव के तहत उपायुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

फोटो: 24
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रिटौली गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिला प्रशासन की नई पहल के तहत प्रशासन आपके गांव कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपायुक्त सचिन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रिटौली गांव की प्रमुख समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। गांव के प्राइमरी विद्यालय के भवन की 15 लाख रुपये व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन की 27 लाख की लागत से मरम्मत का एस्टीमेट सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के अलावा अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रशासन आपके गांव कार्यक्रम में संबंधित विभागों की तरफ से लगाए स्टॉल का निरीक्षण किया। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से लाभार्थियों को कमोड चेयर एवं व्हीलचेयर भी वितरित की। उन्होंने कहा कि समिति जल्द रिटौली गांव में दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कैंप आयोजित करेगी।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने ग्रामीणों से हर प्रकार के नशे से दूर रहने व बच्चों को भी सभी नशों से दूर रखने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि मंजीत दलाल व सतगामा प्रधान पाल ने उपायुक्त सचिन गुप्ता को पगड़ी, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, गांव के पूर्व सरपंच राजसिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed